scorecardresearch
 

बिहार: नए साल के जश्न के लिए ट्रकों में शराब भेज रहे UP के माफिया, 3 गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में नए साल पर शराब यूपी से मंगाई जा रही थी. जिसे उत्पाद विभाग ने जब्त कर लिया है. जब्त की गई शराब की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है.

Advertisement
X
यूपी से बिहार शराब लेकर जा रहे 3 माफिया गिरफ्तार
यूपी से बिहार शराब लेकर जा रहे 3 माफिया गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार में नए साल के जश्न के लिए शराब माफिया यूपी से शराब मंगा रहे थे. जिसे राज्य के अलग-अलग जिलों में पहुंचाई जानी थी. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने जब्त कर लिया और 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया.

उत्पाद टीम की कार्रवाई में शराब से भरी एक ट्रक और एक वैगेन आर को भी जब्त किया गया है. जिनमें दोनों के चालक और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उत्पाद टीम ने बताया कि ट्रक से शराब यूपी के रास्ते लाई जा रही थी. उत्पाद टीम से बचने के लिए शराब माफिया हाइवे को छोड़ गांव के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: हर घर से मौत, गांव-गांव में मातम, जो बचे उनकी आंखों की गई रोशनी... बिहार शराब कांड पर ग्राउंड रिपोर्ट

ट्रक में भरी थी 109 कार्टून शराब

उत्पाद विभाग की टीम इन शराब माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है और उनके मंसूबों को नाकाम कर रही है. उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त विजय शेखर दुबे ने बताया कि सोमवार की सुबह देवरिया थाना क्षेत्र के देवीस्थान चेकपोस्ट पर शराब से भरा ट्रक जब्त किया गया. ट्रक को स्कॉर्ट कर रहे वैगेन आर के साथ मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए ट्रक चालक का नाम संदीप कुमार है, जो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है.

Advertisement

वहीं, वैगेन आर से वैशाली के रंजीत और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है. ट्रक से 109 कार्टून शराब बरामद की गयी है. जब्त शराब यूपी से लायी जा रही थी और इसे मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में सप्लाई किया जाना था. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement