scorecardresearch
 

कैमूर में फर्जी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

कैमूर में एक अवैध अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया है. आरोप है कि डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया. प्रशासन ने जांच में अस्पताल को अवैध पाया और क्लिनिक को सील कर दिया, जबकि आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
X
कैमूर में महिला की मौत के बाद बवाल (Photo: Screengrab)
कैमूर में महिला की मौत के बाद बवाल (Photo: Screengrab)

बिहार के कैमूर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फर्जी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. प्रशासन ने जांच के बाद अस्पताल को अवैध बताते हुए उसे सील कर दिया है और आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

बिना अनुमति चल रहा था क्लिनिक

यह मामला कैमूर जिले के रामगढ़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गोडसरा गांव का है. बताया जा रहा है कि यहां एक निजी मकान में अवैध रूप से अस्पताल चलाया जा रहा था. इसी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.

मृतका की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दिया गांव निवासी धर्मेंद्र पासवान की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार सोमवार देर रात रूबी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए गोडसरा गांव में संचालित इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जांच के बाद प्रशासन ने अस्पताल किया सील

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने महिला को इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी हालत अचानक गंभीर हो गई. देखते ही देखते महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया.

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.

थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह अवैध अस्पताल कब से चल रहा था और इसके पीछे किन लोगों की भूमिका है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement