scorecardresearch
 

गुडन्यूज! BPSC परीक्षा के लिए समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-दरभंगा से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग

BPSC Exam 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने के मद्देनजर समस्तीपुर रेल मंडल ने 15, 18 और 21 अप्रैल को स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर और बेतिया से हाजीपुर और पाटलिपुत्र के लिए चलेंगी

Advertisement
X
Samastipur Railway division will run BPSC Exam Special Trains (File Photo)
Samastipur Railway division will run BPSC Exam Special Trains (File Photo)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) लिखित परीक्षा देने जा रहे हजारों छात्रों के लिए अच्छी खबर है. समस्तीपुर रेल मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने में मदद करेंगी.

समस्तीपुर मंडल के सूचना पदाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि BPSC की AEDO परीक्षा 14 अप्रैल 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक चलेगी. परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित होगी. जिसे देखते हुए मंडल ने खास इंतजाम किए हैं.

मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर एवं बेतिया स्टेशन से हाजीपुर/पाटलिपुत्र के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. रेलवे के मुताबिक, 15, 18 और 21 अप्रैल 2026 के इन स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा.

इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

  • मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र
  • दरभंगा से हाजीपुर/पाटलिपुत्र
  • समस्तीपुर से हाजीपुर/पाटलिपुत्र
  • बेतिया से हाजीपुर/पाटलिपुत्र

क्या होगी इन ट्रेनों की टाइमिंग?
परीक्षार्थियों के लिए इन सभी स्पेशल ट्रेनों को इस तरह चलाया जाएगा कि वे दोपहर 12:30 बजे तक स्टेशन पहुंच जाएं और 13:00 बजे तक रवाना हो सकें. इससे परीक्षार्थी आराम से परीक्षा केंद्र पहुंच सकेंगे. इसके अलावा, जयनगर–आरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (13225) के समय में भी बदलाव किया गया है. अब यह ट्रेन मधुबनी स्टेशन पर लगभग 12:30 बजे पहुंचेगी और ट्रेन को 15-20 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इस ट्रेन का फायदा ले सकें.

Advertisement

इन ट्रेनों से परीक्षार्थियों को क्या फायदा होगा?

  • परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने के लिए सुनिश्चित एवं विश्वसनीय परिवहन सुविधा मिलेगी.
  • नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव कम होगा, जिससे यात्रा अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनेगी.
  • ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को भी सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी.
  • सामान्य किराये पर विशेष ट्रेन सुविधा मिलने से अभ्यर्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा.
  • परीक्षा समय के अनुरूप ट्रेनें चलने से अनावश्यक प्रतीक्षा एवं तनाव कम होगा.

समस्तीपुर रेल मंडल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें. समय से पहले स्टेशन पहुंचें ताकि यात्रा सुगम रहे. यह पहल उन छात्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी जो विभिन्न जिलों से परीक्षा देने आ रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement