scorecardresearch
 

ईरान युद्ध के बीच खाड़ी देशों में फंसे बिहार के लोगों की मदद करेगी नीतीश सरकार, हेल्पलाइन नंबर जारी

ईरान युद्ध संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बिहार सरकार ने प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि 24×7 निगरानी की जाएगी और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों से समन्वय कर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

Advertisement
X
नीट छात्रा की मौत पर सीबीआई जांच की सिफारिश की. (Photot/ITG)
नीट छात्रा की मौत पर सीबीआई जांच की सिफारिश की. (Photot/ITG)

ईरान युद्ध संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बिहार सरकार ने राज्य के प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है और प्रभावित देशों में रह रहे बिहारियों की मदद के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण परिस्थितियों के मद्देनजर वहां रह रहे प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क है. किसी भी प्रकार की सहायता, जानकारी या समस्या के समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर +91 7217788114 जारी किया गया है.

24 घंटे काम करेगा हेल्पलाइन डेस्क

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विभाग की टीम 24 घंटे और सातों दिन स्थिति की निगरानी करेगी. आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों और केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा. यह हेल्पलाइन उन लोगों के लिए भी उपयोगी होगी जो अपने परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या किसी आपात स्थिति में सहायता चाहते हैं.

Advertisement

पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों के चलते कई भारतीय नागरिक अलग-अलग देशों में फंसे हुए हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में कामकाज या व्यवसाय के सिलसिले में वहां रह रहे बिहारियों और उनके परिवारों में चिंता का माहौल है. बिहार सरकार ने भरोसा दिलाया है कि राज्य के हर नागरिक की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है. डिप्टी सीएम ने कहा, 'आप सुरक्षित रहें, सरकार आपके साथ है.' 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement