scorecardresearch
 

बाइक-कार के बाद अब घोड़ा बना तस्करों का हथियार, शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा अनोखा जुगाड़

बिहार के बेतिया में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां तस्कर घोड़े का इस्तेमाल कर विदेशी शराब यूपी से गंडक नदी पार कर बिहार ला रहे थे. नौतन थाना पुलिस ने बन्हौरा रोड पर छापेमारी कर 121 पीस (180 एमएल) यानी 21.780 लीटर शराब बरामद की और आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement
X
21.780 लीटर शराब बरामद.(Photo: Abhishek Pandey/ITG)
21.780 लीटर शराब बरामद.(Photo: Abhishek Pandey/ITG)

बिहार के बेतिया में शराब तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने बाइक, कार और ट्रक के बाद अब घोड़े को तस्करी का जरिया बना लिया है. इस घटना ने पुलिस के साथ-साथ आम लोगों को भी हैरान कर दिया है और इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.

पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतन थाना पुलिस ने बन्हौरा रोड पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक लाल-उजले रंग के घोड़े पर लदी विदेशी शराब बरामद की गई. जांच में सामने आया कि तस्कर घोड़े का इस्तेमाल शराब की ढुलाई के लिए कर रहा था.

यह भी पढ़ें: बेतिया में बिजली विभाग की टीम से मारपीट...,अवैध सप्लाई की जांच को पहुंचे थे कर्मचारी

पुलिस ने मौके से कुल 121 पीस (180 एमएल) यानी करीब 21.780 लीटर विदेशी शराब जब्त की. साथ ही इस ‘घोड़ा एक्सप्रेस’ के संचालक बन्हौरा निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यूपी से गंडक पार कर लाई जा रही थी शराब

प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि घोड़े के जरिए शराब यूपी से गंडक नदी पार कर बिहार लाई जा रही थी, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. तस्करों ने यह तरीका पुलिस से बचने के लिए अपनाया था.

Advertisement

हालांकि, नौतन थाना पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों का यह अनोखा जुगाड़ भी नाकाम हो गया और पूरी खेप बरामद कर ली गई.

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने नौतन थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है. लोग इस अनोखे तस्करी के तरीके पर हैरानी जताते हुए मजाक में कह रहे हैं कि अब तस्करी के इस खेल में घोड़े भी शामिल हो गए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement