चकाचौंध दुनिया और मंहगे शौक पूरा करने के लिए एक लड़की शार्टकट अपनाते हुए देह व्यापार के धंधे में उतर गई. ऐसा ही खुलासा तब हुआ जब बेगूसराय पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की. यहां बंगाल की रहने वाली एक युवती एक ग्राहक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई.
पुलिस ने होटल मैनेजर को भी देह व्यापार कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल बेगूसराय पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के शहर के सुभाष चौक स्थित होटल गणपति में छापेमारी की जहां पर एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने पश्चिम बंगाल की रहने वाली 25 साल की महिला, एक ग्राहक और होटल स्टाफ को गिरफ्तार किया है.
महंगे शौक ने बनाया कॉल गर्ल
पूछताछ में महिला ने अपनी जो आपबीती सुनाई, वह आधुनिक जीवन की चकाचौंध और सोशल मीडिया के खतरों की एक डरावनी तस्वीर पेश करती है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक होटल में बिना किसी रजिस्टर मेंटेनेंस के बाहर से हाई प्रोफाइल कॉल गर्ल्स बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अनिल कुमार और डीएसपी आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में महिला पुलिस और भारी पुलिस बल ने होटल गणपति के 20 कमरों की तलाशी ली. छापेमारी के दौरान महिला को पटना के रहने वाले विक्की कुमार नामक ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया.
दो शादियां और एक बच्चा
पुलिस ने मानव तस्करी और देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर महिला, ग्राहक विक्की कुमार और होटल स्टाफ सोना कुमार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि 'उसकी पहली शादी 7 साल पहले पश्चिम बंगाल के बारहसात में हुई थी. वहां उसका एक बेटा भी हुआ लेकिन अपने शौक पूरे ना होने के कारण उसने पहले पति को छोड़ दिया. करीब दो साल पहले एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात पटना के राहुल से हुई. प्यार के चक्कर में वह अपने बेटे को लेकर राहुल के साथ भागकर पटना आ गई और मंदिर में शादी कर ली. राहुल की 14 हजार रुपये की सैलरी उसके महंगे कपड़ों और ब्रांडेड मोबाइल के शौक को पूरा करने के लिए नाकाफी थी. नौकरी की तलाश के दौरान सोशल मीडिया पर एक अज्ञात महिला के संपर्क में आई. उस महिला ने पहले उसे महंगे गिफ्ट्स और मोबाइल दिलाकर विश्वास में लिया और फिर धीरे-धीरे उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया.'
मोबाइल से मिले चौंकाने वाले सबूत
महिला ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से 'कॉल गर्ल' के रूप में काम कर रही थी. पुलिस जांच में महिला के मोबाइल से कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं. उसके व्हाट्सएप पर दर्जनों लड़कियों की फोटो मिली हैं, जिन्हें वह ग्राहकों को भेजती थी. उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह न केवल खुद इस धंधे में शामिल थी, बल्कि डिमांड के अनुसार लड़कियों की सप्लाई भी करती थी. शनिवार को भी बेगूसराय पहुंची तो उसे अंदाजा नहीं था कि वह सलाखों के पीछे होगी.
गिरफ्तारी के बाद उसने अपने दूसरे पति राहुल को फोन कर बताया कि वह पुलिस के चक्कर में फंस गई है. जब राहुल बेगूसराय पहुंचा, तब उसे अपनी पत्नी की असलियत का पता चला. कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार जिस मामले में गिरफ्तारी हुई है, उन धाराओं के तहत दोषियों को 7 से 10 साल तक की कठोर सजा हो सकती है. फिलहाल पुलिस होटल मालिक और इस रैकेट के पीछे की मास्टरमाइंड महिला की तलाश में जुटी है.
ग्राहक मिलने पर जाती थी कई जिलों में
जानकारी के अनुसार महिला पटना में रहते हुए बिहार के कई जिलों में डिमांड और ग्राहक मिलने पर जाती थी. इस मामले में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि सुभाष चौक के पास गणपति होटल में जिसमें देह व्यापार का कार्य किया जाता है बाहर से संदिग्ध महिलाओं को बुलाकर अवैध व्यवसाय कराया जाता . सूचना छापेमारी की गई . होटल के रजिस्टर में कई तरह की विसंगतियां पाई गईय. पकड़ी गई महिला और उसके कस्टमर के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है. तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.