आजतक डिजिटल में एसोसिएट एडिटर पद पर काम कर रहे राम शंकर का पत्रकारिता से गहरा याराना है. वर्तमान में आजतक डॉट-इन में बतौर न्यूज कोर टीम मेंबर होमपेज इंचार्ज की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. साथ ही असाइनमेंट से कॉर्डिनेशन, वेबसाइट के लिए स्टोरी आइडियाज और फ्यूचर ग्रोथ को लेकर प्लानिंग पर काम कर रहे हैं.
ज्ञान और अनुभव यूं तो हर दिन सीखने और सिखाने की विधा है, पर समय की बात करें तो मीडिया में रचते-बसते 18 साल हो गए. पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा में की और फिर यहीं मीडिया संस्थानों में गुर भी सिखे. जब डिजिटल का जन्म ही हो रहा था, तभी पहली काम करने का मौका मिला. तबसे वे डिजिटल में ही काम सीखते गए. डिजिटल से शुरुआत से जुड़ने से वो इस विधा के हर अहम पड़ाव के गवाह बने. यह सफर अब भी जारी है.
पैदाइश बिहार के मधुबनी से है. गांव की माटी में खेल-कूद के साथ पढ़ाई की. दसवीं के बाद राजधानी पटना अपनी ओर खींच ले आई. वक्त के साथ कमदताल करते हुए बारहवीं और ग्रेजुएशन वहीं से किया. फिर पत्रकारिता करने के जुनून में नोएडा आ गए. यहीं JIIMC से पत्रकारिता की पढ़ाई की और साल 2008 में अमर उजाला डॉटकॉम से करियर की शुरुआत हुई. वहां से शुरू हुआ सफर hindi.news18.com, navbharattimes.indiatimes.com से लेकर aajtak.in में जारी है. इस दौरान स्पोर्ट्स, बिजनेस, नेशनल, इंटरनेशनल से लेकर लगभग हर सेक्शन में काम किया और सीखते रहे.
पेशे से पत्रकार और दिल से इंसानियत के पैरोकार... राम की हमेशा कोशिश रही कि हर दिन कुछ नया सीखें. जो अपने पास है, वो साथियों में बांटते रहें.