अमेरिका और ईरान के बीच जारी कूटनीतिक बातचीत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों के अनुसार संभावित समझौते के तहत ईरान की करीब 25 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियां जारी की जा सकती हैं, जबकि अमेरिका ईरानी तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों में राहत देने पर विचार कर सकता है. इसके बदले ईरान परमाणु हथियार विकसित नहीं करने और अपने संवर्धित यूरेनियम भंडार को सीमित करने जैसी शर्तों पर सहमत हो सकता है. साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा पूरी तरह खोलने और क्षेत्रीय तनाव कम करने पर भी चर्चा चल रही है.