मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बड़े सैन्य हमले किए हैं और ईरान के 14 प्रांतों को निशाना बनाया है. बंदर अब्बास से केशम द्वीप तक कई धमाकों की आवाजें सुनाई देने का दावा किया गया है. वहीं अमेरिकी पक्ष का कहना है कि उसने ईरान की ओर से दागी गई क्रूज मिसाइलों और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया. इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं और दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव और गहरा होने की आशंका जताई जा रही है.