यूक्रेन में राष्ट्रपति जेलेंस्की के एक बड़े फैसले के बाद वहां राजनीतिक बवाल मच गया है. रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव को पद संभालने के महज छह महीने बाद हटाए जाने के विरोध में राजधानी कीव समेत ओडेसा, ल्वीव और खारकीव में लोग सड़कों पर उतर आए. रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन देखने को मिले, जहां प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. 35 साल के फेदोरोव को यूक्रेन के ड्रोन और रोबोट आधारित युद्ध अभियान का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था.