स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक कार्गो जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है. इस घटना के बाद ईरान और अमेरिका में ठन गई है. ईरान का आरोप है कि अमेरिका शांति समझौते को तोड़ रहा है जबकि अमेरिका ने कहा कि उसने ईरान के हमले को विफल कर दिया है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने तमाम देशों की चिंता बढ़ा दी है और वैश्विक व्यापार के लिए अहम समुद्री मार्ग होर्मुज में फिर खतरा पैदा हो गया है.