इजरायल और लेबनान के बीच हुआ सीजफायर बारूदी धुएं में उड़ गया है. इजरायल लगातार लेबनान पर बमबारी कर रहा है. इजरायल का आरोप है कि हिज्बुल्लाह सीजफायर तोड़कर रॉकेट दाग रहा है. इस कार्रवाई से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है. लेबनान के सीमावर्ती इलाकों में इजरायल की ओर से की गई भारी बमबारी की तस्वीरें सामने आई हैं.