अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे पर नया विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए तैयार हो गया है. ट्रंप के बयान के तुरंत बाद ईरान से जुड़े मीडिया संस्थानों और अधिकारियों ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे तथ्यों और भ्रामक सूचनाओं का मिश्रण बताया. ईरानी पक्ष का कहना है कि किसी भी संभावित समझौते पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है और इस संबंध में चल रही चर्चाएं अंतिम मंजूरी के चरण में हैं.