मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है. ईरान ने कतर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे अल उदैयद एयरबेस पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है. इसके साथ ही ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी जहाजों को भी निशाना बनाया गया और एक अमेरिकी जहाज को ध्वस्त कर दिया गया. हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने जहाज को नष्ट किए जाने के दावे की पुष्टि नहीं की है. दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ती सैन्य कार्रवाई के बीच पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.