धरती पर मिसाइल और गोले बारूद से हमले के बाद अब ईरान और इजरायल की लड़ाई सोशल मीडिया पर भी शुरू हो गई है. ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने ईरानी और लेबनान झंडे के साथ एक तस्वीर शेयर की तो इजरायल के विदेश मंत्री गिडोन सार ने उसमें हिजबुल्लाह का झंडा जोड़ते हुए ईरान को धोखेबाज बताया.