स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कुवैत के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हुए हमले के बाद उस पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है. इस हमले के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जिससे सभी भारतीयों की जान बचाई जा सकी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुवैत के झंडे वाले टैंकर पर एक बड़ा हमला किया गया था. इस आपातकालीन स्थिति में ओमान में भारतीय दूतावास ने बेहद सक्रियता दिखाई. भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने ओमान के स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों के साथ मिलकर एक त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन का समन्वय किया.