बांग्लादेश में बाढ़ से हाहाकार मचा है. इस विभिषिका में अब तक 54 लोगों की मौत की खबर है. दक्षिणी पूर्वी बांग्लादेश के प्रभावित इलाकों में बाढ़ के गंभीर हालात बने हुए हैं. जानकारी के मुताबिक कॉक्स बाजार इलाका सबसे ज्यादा संकट में है. कई गांव डूब चुके हैं. नदी के किनारों पर बसे घर सैलाब में समा चुके हैं. करीब 10 लाख की आबादी बाढ़ के पानी में फंसी हुई है.