अमेरिका ने ईरान पर नाकाबंदी लागू कराने के लिए मिडिल-ईस्ट में 20 से ज्यादा युद्धपोत तैनात किए है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक अबतक 55 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदला गया जिसमें दो को निष्क्रिय किया गया और दो अन्य जहाजों पर चढ़कर जांच की गई. सेंट्रल कमांड ने ये भी साफ किया कि ये कार्रवाई के सख्त प्रवर्तन का हिस्सा है.