Advertisement

US Midterm Elections Couting Live Updates: क्या मिडटर्म चुनाव हार रहे हैं ट्रंप? मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर नजर

aajtak.in | नई दिल्ली | 04 नवंबर 2026, 3:56 AM IST

अमेरिका में आज मध्यावधि चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. यह चुनाव 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं. कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होगी. इस बीच ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग भी उनके कार्यकाल के सबसे निचले स्तर पर है. मध्यावधि चुनाव के नतीजे ट्रंप की राजनीतिक स्थिति पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं.

मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी बड़ी परीक्षा है. (Photo: Reuters)

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है. इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गर्वनर पद के लिए वोट डाले गए हैं. इस मध्यावधि चुनाव के नतीजे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की सियासी दिशा भी तय कर सकते हैं. 

कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 5:30 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. सुबह 6:30 बजे तक बड़े राज्यों के ज्यादा नतीजे सामने आने की उम्मीद है. सुबह 7:30 बदे के बाद करीबी मुकाबलों वाली सीटों के नतीजे आने की उम्मीद है. वहीं, पश्चिमी राज्यों के नतीजे सुबह करीब 8:30 बजे आने की उम्मीद है. 

मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी बड़ी परीक्षा है. ईरान युद्ध, इमिग्रेशन और टैरिफ जैसे मुद्दों पर ट्रंप घिरे हुए हैं. इन्हीं मुद्दों के बीच ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग भी गिरकर 31 फीसदी तक पहुंच गई है. यह उनके कार्यकाल का सबसे निचला स्तर है. ऐसे में, इन चुनावों के नतीजे ट्रंप की लोकप्रियता का भी बड़ा इम्तिहान होगा. 

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव की पल-पल की लाइव अपडेट यहां पढ़ें...