Advertisement

US-Israel-Iran War Live: ईरान ने कहा- पाकिस्तान में सीजफायर पर वार्ता को कभी नहीं ठुकराया

aajtak.in | नई दिल्ली | 04 अप्रैल 2026, 9:05 PM IST

US Israel Iran War Live Updates: मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान ने एक ही दिन में दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने इस नुकसान को युद्ध का हिस्सा बताते हुए कहा कि इससे ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

पाकिस्तान अमेरिका और ईरान जंग में मध्यस्ता का प्रस्ताव दे चुका है (Photo- ITG)

ईरान की सेना ने खाड़ी क्षेत्र में एक ही दिन में दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया है. ईरान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकॉस्टिंग' (IRIB) के मुताबिक, अमेरिका के A-10 थंडरबोल्ट विमान को ईरान आर्मी के एयर डिफेंस सिस्टम ने निशाना बनाया, जिसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त होकर फारस की खाड़ी में गिर गया. इससे पहले दिन में, अमेरिका एक F-15E स्ट्राइक ईगल विमान ईरानी एयरस्पेस में क्रैश हो गया. ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस विमान को एयर डिफेंस सिस्टम से मार गिराने का दावा किया.

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने भी दोनों विमानों के क्रैश होने की पुष्टि की है. एनवाईटी की रिपोर्ट के मुताबिक F-15E स्ट्राइक ईगल विमान में पायलट और गनर सवार थे, इनमें से एक को अमेरिका ने रेस्क्यू कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विमानों के गिरने से ईरान के साथ वार्ता में कोई रुकावट नहीं आएगी. उन्होंने अमेरिकी वायुसेना को हुए नुकसान को युद्ध का हिस्सा बताया. ट्रंप के दावे के विपरीत एक अन्य अमेरिकी अखबार 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक समाधान निकालने का प्रयास बेपटरी हो गया है और दोनों देशों के बीच वार्ता नहीं हो रही.

इधर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायली हमलों में ईरान की करीब 70% स्टील उत्पादन क्षमता नष्ट हो चुकी है, जिससे हथियार बनाने की उसकी क्षमता को बड़ा झटका लगा है. वहीं, ईरान और उसके सहयोगियों ने इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर जवाबी हमले तेज कर दिए हैं. पश्चिम एशिया में ईरान अमेरिका से जुड़े ठिकानों के साथ-साथ ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे को भी निशाना बना रहा है. एक महीने से जारी इस युद्ध के थमने के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं.

9:05 PM (एक महीने पहले)

ईरान ने बातचीत के लिए अपनी तत्परता दोहराई

Posted by :- Rahul Chauhan

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिकी मीडिया ने तेहरान के रुख को गलत तरीके से पेश किया है, और इस बात पर ज़ोर दिया कि ईरान ने इस्लामाबाद में बातचीत से कभी इनकार नहीं किया. उन्होंने पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रयासों की सराहना की, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि किसी भी बातचीत से उस चीज़ का निर्णायक और स्थायी अंत सुनिश्चित होना चाहिए जिसे ईरान एक थोपा हुआ अवैध युद्ध कहता है.
 

8:06 PM (एक महीने पहले)

48 घंटे बाद ईरान पर कहर टूट पड़ेगा: राष्ट्रपति ट्रंप

Posted by :- Rahul Chauhan

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, 'याद है, जब मैंने ईरान को डील करने या 'हॉर्मुज को खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था? अब समय निकलता जा रहा है. 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा.'

6:46 PM (एक महीने पहले)

Middle East Crisis: रूस की LNG सप्लाई में बड़ा उछाल

Posted by :- Rahul Chauhan

रूस के लिक्विडाइज्ड नेचुरल गैस (LNG) एक्सपोर्ट ने मार्च महीने में नया रिकॉर्ड बनाया है. रशियन न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, मार्च 2026 में यूरोपियन यूनियन को रूस की LNG सप्लाई 2.46 बिलियन क्यूबिक मीटर तक पहुंच गई, जो अब तक का सबसे ऊंचा लेवल है.

थिंक टैंक ब्रूगल के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी सामने आई है. वहीं जनवरी से मार्च 2026 के बीच यूरोप ने रूस से करीब 6.8 बिलियन क्यूबिक मीटर LNG इंपोर्ट की, जो पिछले साल इसी पीरियड के 5.7 बिलियन क्यूबिक मीटर से ज्यादा है.

इस बीच यूरोपियन कमीशन ने 24 मार्च को रूस से एनर्जी इंपोर्ट पर परमानेंट बैन लगाने के प्रस्ताव को टाल दिया है. यह प्रस्ताव 15 अप्रैल को पेश होना था.

यह कानून जून 2025 में पहली बार सामने आया था, जिसमें 2027 के आखिर तक रूस से पाइपलाइन गैस और LNG के इंपोर्ट को पूरी तरह खत्म करने और रशियन ऑयल के इंपोर्ट पर भी पूरी रोक लगाने की योजना थी.

5:34 PM (एक महीने पहले)

Middle East War: रमत गन और तेल अवीव में ईरानी हमलों से नुकसान

Posted by :- Rahul Chauhan

शनिवार को ईरान की ओर से दागे गए ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद उनके मलबे गिरने से इजरायल के मध्य हिस्से रमत गन में एक रिहायशी इलाके को नुकसान पहुंचा. मौके पर पहुंचे इमरजेंसी और रेस्क्यू टीमें राहत कार्य में जुट गईं.

वहीं इसी हमले के कारण तेल अवीव के एक स्कूल भवन को भी मामूली नुकसान पहुंचा है. ईरान के साथ जारी संघर्ष के चलते 28 फरवरी से पूरे इज़राइल में स्कूल बंद हैं.

Advertisement
4:35 PM (एक महीने पहले)

Iran-US War: अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर प्लांट के पास अटैक

Posted by :- Rahul Chauhan

ईरान ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका ने बुशेर न्यूक्लियर प्लांट के पास बमबारी की है. ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने आरोप लगाया कि इस प्लांट को चार बार निशाना बनाया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रेडियोधर्मी रिसाव होता है तो इसका असर तेहरान से ज्यादा खाड़ी देशों (GCC) की राजधानियों पर पड़ेगा और वहां जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान के पेट्रोकेमिकल ठिकानों पर हमले यह संकेत देते हैं कि हमलों के पीछे बड़े रणनीतिक उद्देश्य हैं.

2:44 PM (एक महीने पहले)

Middle-East Conflict: बुशहर में हमला, एक की मौत

Posted by :- Darakhshan

ईरान के बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र की बाहरी सीमा के पास एक प्रोजेक्टाइल गिरी. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.
 

2:08 PM (एक महीने पहले)

US-Iran War: माहशहर पेट्रोकेमिकल जोन में धमाका

Posted by :- Darakhshan

दक्षिणी ईरान में स्थित माहशहर पेट्रोकेमिकल जोन में धमाकों की आवाजें सुनी गई. ये इलाका ईरान के प्रमुख औद्योगिक और तेल क्षेत्रों में से एक है.

1:21 PM (एक महीने पहले)

Israel-Iran War: इजरायल के किरयात शमोना में हमला

Posted by :- Darakhshan

उत्तरी इजरायल के शहर किरयात शमोना में आज एक प्रोजेक्टाइल आकर गिरी. लेकिन हमले के समय सुरक्षा सायरन नहीं बजा. बचाव सेवाओं के अनुसार, इस हमले से सड़क को नुकसान पहुंचा है और छर्रे लगने से पास के घरों और कारों को भी नुकसान हुआ है. IDF इस मामले की जांच कर रही है कि हमला होने के बावजूद सायरन क्यों नहीं बजा.
 

12:37 PM (एक महीने पहले)

रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमले में ईरान का हाथ? IRGC ने किया इनकार

Posted by :- Dheeraj

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले में किसी भी तरह की भागीदारी से साफ इनकार कर दिया है. IRGC ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसके पीछे इजरायली साजिश होने का शक जताया है.  ईरान का कहना है कि यह क्षेत्र को अस्थिर करने और तनाव भड़काने की एक सोची-समझी कोशिश है. साथ ही, उन्होंने पश्चिमी एशिया के देशों को 'अमेरिकी-जायोनी' मंसूबों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है.

Advertisement
12:08 PM (एक महीने पहले)

Iran-Israel War Live: इजरायल ने IRGC के ठिकानों पर किया हमला

Posted by :- Darakhshan

इजरायली सेना (IDF) ने शनिवार को पुष्टि की है कि उसके वायुसेना के विमानों ने शुक्रवार को तेहरान में कई बड़े सैन्य ठिकानों पर हमले किए. इन हमलों में ईरान के एरियल डिफेंस और बैलिस्टिक मिसाइल भंडारण केंद्रों को निशाना बनाया गया. इन हमलों में उन जगहों को भी तबाह किया गया है जहां हथियारों का उत्पादन और रिसर्च किया जाता था. इजरायल का कहना है कि ये कार्रवाई ईरान के मुख्य रक्षा ढांचे को कमजोर करने के लिए की गई है. इन हमलों में 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) के उन ठिकानों को भी निशाना बनाया गया जहां विमानों को मार गिराने वाली मिसाइलें रखी थीं.

11:46 AM (एक महीने पहले)

जंग के बीच ईरान ने दो लोगों को दी फांसी

Posted by :- Darakhshan

अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने 'पीपुल्स मुजाहिदीन ऑर्गनाइजेशन ऑफ ईरान' (PMOI) नाम के विपक्षी समूह से जुड़े दो लोगों को फांसी दे दी है. इन पर सशस्त्र हमले करने और विपक्षी समूह के साथ साठगांठ करने का आरोप था. PMOI ने इस फांसी की पुष्टि करते हुए कहा कि ईरान अपनी 'कमजोरी' छिपाने के लिए राजनीतिक कैदियों को निशाना बना रहा है. इन दोनों व्यक्तियों को जनवरी 2024 में गिरफ्तार किया गया था और दिसंबर 2025 में उनकी मौत की सजा को बरकरार रखा गया था. इस हफ्ते की शुरुआत में भी इसी समूह के चार और सदस्यों को भी फांसी दी गई थी.

11:21 AM (एक महीने पहले)

Middle-East War Live: पाकिस्तान में 80 रुपए सस्ता हुए पेट्रोल

Posted by :- Darakhshan

मिडिल-ईस्ट जंग की वजह से दुनिया भर में ईंधन संकट गहरा गया है. भारी विरोध के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोल की कीमतों में 80 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती का ऐलान किया है. अब वहां पेट्रोल की कीमत 378 रुपये प्रति लीटर हो गई है. ये फैसला तब आया जब एक ही दिन पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की थी, जिसकी देश भर में तीखी आलोचना हुई. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले एक महीने तक ये कीमतें स्थिर रहेंगी. इसके साथ ही सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए मोटरसाइकिल सवारों को 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी और छोटे किसानों को आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया है. बजट बचाने के लिए कैबिनेट मंत्रियों का वेतन भी अगले छह महीनों तक रोक दिया गया है.

10:57 AM (एक महीने पहले)

US-Iran War: इराक में विदेशी तेल कंपनियों के स्टोरेज पर ड्रोन अटैक

Posted by :- Darakhshan

इराक के बसरा शहर के पश्चिमी इलाके में स्थित विदेशी तेल कंपनियों के स्टोरेज केंद्रों (भंडारण सुविधाओं) पर ड्रोन हमला हुआ है. इस हमले के बाद वहां आग लग गई है.

10:27 AM (एक महीने पहले)

US-Iran War: होर्मुज में फंसे भारत के 17 जहाज

Posted by :- Darakhshan

भारत का सातवां एलपीजी टैंकर 'ग्रीन सांवी' के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने के बाद अभी भी 17 भारतीय जहाज खाड़ी में फंसे हुए हैं. भारत अपनी जरूरत का 90% एलपीजी इसी रास्ते से आयात करता है. ऐसे में भारत बाकी फंसे जहाजों को भी निकालने की कोशिश में जुटा है.

Advertisement
9:59 AM (एक महीने पहले)

Middle East War: होर्मुज से निकला एक और LPG जहाज

Posted by :- Darakhshan

भारत के लिए LPG की सप्लाई लेकर आ रहा एक और जहाज, 'ग्रीन साल्वी' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर गया है. ये जहाज अब भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है.

9:24 AM (एक महीने पहले)

US-Iran Attacks: ईरानी हमले में अमेरिकी दूतावास को भारी नुकसान

Posted by :- Darakhshan

मार्च में सऊदी अरब स्थित अमेरिकी दूतावास पर हुए ईरानी ड्रोन हमले में सार्वजनिक जानकारी से कहीं ज्यादा नुकसान हुआ था. वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 मार्च की रात हुए इस हमले में दो ड्रोनों ने दूतावास की एक सुरक्षित इमारत की तीन मंजिलों को भारी नुकसान पहुंचाया, जिसमें CIA स्टेशन भी शामिल था. वहां लगी आग आधे दिन तक धधकती रही और परिसर के कुछ हिस्से पूरी तरह तबाह हो गए. अधिकारियों का कहना है कि अगर ये हमला कामकाजी घंटों के दौरान होता, तो सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी.

8:52 AM (एक महीने पहले)

US-Iran War Live: दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर की तस्वीर आई सामने

Posted by :- Darakhshan

ईरान के कुवैत में अमेरिकी सैन्य बेस पर किए गए मिसाइल हमले के बाद CH-47 हेलीकॉप्टर की तस्वीरें सामने आई हैं. इस तस्वीर में हेलीकॉप्टर के मलबे और उसे पहुंचे भारी नुकसान को देखा जा सकता है.

8:33 AM (एक महीने पहले)

Middle East War: ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी

Posted by :- Darakhshan

ईरान के सशस्त्र बलों ने अमेरिका और उसके सैन्य ठिकानों की मेजबानी करने वाले पड़ोसी देशों को सीधी चेतावनी दी है. ईरानी प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फघरी ने कहा कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के पुलों और पावर प्लांट जैसे नागरिक ठिकानों पर हमला करते हैं, तो ईरान इसका करारा जवाब देगा. ईरान ने साफ किया है कि वो न सिर्फ अमेरिकी और इजरायली संपत्तियों को निशाना बनाएगा, बल्कि उन देशों के बुनियादी ढांचे और राजधानियों पर भी हमले करेगा जो अमेरिकी सेना को पनाह दे रहे हैं.

8:15 AM (एक महीने पहले)

Iran-US War: अमेरिकी हमलों पर ईरानी राष्ट्रपति ने उठाए सवाल

Posted by :- Darakhshan

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने एक प्रमुख ईरानी अधिकारी के परिवार पर हुए घातक हमले के बाद अमेरिका पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि हाल ही में हुए एक हमले में एक उच्च पदस्थ अधिकारी की पत्नी की हत्या कर दी गई. उन्होंने कहा, 'जब मैं अमेरिकी जनता को संबोधित कर रहा था, उसी समय हमारी विदेश नीति संबंधी रणनीतिक परिषद के प्रमुख पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी निर्दोष पत्नी शहीद हो गईं. दुनिया को फैसला करने दीजिए, कौन सा पक्ष संवाद और बातचीत में लगा हुआ है, और कौन सा आतंकवाद में?'

 

Advertisement
8:08 AM (एक महीने पहले)

Ira-US Update: दुबई मरीना हादसे में नहीं लगी आग

Posted by :- Darakhshan

दुबई मरीना इलाके में एक इमारत के बाहरी हिस्से पर आसमान से मलबा गिर गया था. प्रशासन ने साफ किया है कि इस घटना में कोई आग नहीं लगी और न ही किसी के हताहत या घायल होने की खबर है. इसके साथ ही, हालात अब पूरी तरह काबू में है.
 

7:54 AM (एक महीने पहले)

Middle-East Conflict: अल-मंडेब पर भी पाबंदी लगा सकता है ईरान

Posted by :- Darakhshan

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने संकेत दिया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद अब ईरान बाब स्ट्रेट ऑफ अल-मंडेब पर भी पाबंदिया लगा सकता है. सोशल मीडिया पर उन्होंने दुनिया की इस रास्ते पर निर्भरता को लेकर सवाल उठाए और पूछा कि यहां से कितना तेल, गैस और अनाज का व्यापार होता है. गालिबाफ ने ये भी इशारा किया कि वो उन देशों और कंपनियों की पहचान कर रहे हैं, जिन्हें इस रास्ते के बंद होने से सबसे ज्यादा नुकसान होगा.

7:33 AM (एक महीने पहले)

Iran-US War Update: कराज पुल पर हुए हमले में अब तक 13 मौतें

Posted by :- Darakhshan

अमेरिका और इजरायल ने ईरान में करज शहर के पास सबसे ऊंचे पुल पर हमला किया था. इस हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 13 हो गई है. 
 

7:29 AM (एक महीने पहले)

Israel-Iran Conflict: UNIFIL पर गिरा हिजबुल्लाह का रॉकेट, 3 घायल

Posted by :- Darakhshan

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) के मुताबिक, दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह की ओर से दागा गया एक रॉकेट संयुक्त राष्ट्र (UN) के शांति मिशन 'यूनिफिल' (UNIFIL) के ठिकाने पर जा गिरा. ये हमला अल-अदैसा इलाके में हुआ, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के 3 कर्मचारी घायल हो गए हैं. घायलों में से 2 की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. इजरायली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने रॉकेट के लॉन्च की पहचान कर ली है.

7:09 AM (एक महीने पहले)

Iran-US War Live: ईरान ने मार गिराया अमेरिका का फाइटर जेट

Posted by :- Darakhshan

ईरान के साथ पांच हफ्ते से जारी युद्ध में पहली बार अमेरिका का F-15E फाइटर जेट मार गिराया गया है. जेट में सवार दो क्रू मेंबर्स में से एक को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. पेंटागन के मुताबिक, अब तक 13 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं और 300 से ज्यादा घायल हैं. इस बीच, कुवैत में भी एक अमेरिकी A-10 विमान क्रैश होने की खबर है.

Advertisement
6:39 AM (एक महीने पहले)

Iran-Israel War: हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली हमला

Posted by :- Darakhshan

इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरुत में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचों पर हमले शुरू कर दिए हैं. सेना का मुख्य निशाना उन ठिकानों को बनाना है जिनका इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों या हथियारों के लिए किया जा रहा है. 

6:07 AM (एक महीने पहले)

Middle East Crisis: बहरीन में इंटरसेप्टेड ईरानी ड्रोन का मलबा गिरने से चार लोग घायल

Posted by :- deepak mishra

बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को ईरानी ड्रोन को इंटरसेप्ट करने के दौरान सिट्रा इलाके में गिरे मलबे से चार नागरिकों को मामूली चोटें आईं और कई घरों को नुकसान पहुंचा. ईरानी की सेना अमेरिका के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच खाड़ी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमले जारी रखे हुए है.

4:58 AM (एक महीने पहले)

Iran War Updates: ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराया

Posted by :- deepak mishra

ईरान ने 48 घंटे के युद्धविराम के लिए अमेरिका के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. ईरान की न्यूज एजेंसी फार्स ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है. रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'अमेरिका ने 2 अप्रैल को मित्र देशों में से किसी एक के माध्यम से 48 घंटे के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था. यह प्रस्ताव मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेनाओं के सामने बढ़ती चुनौतियों के बाद आया है.' फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि अमेरिकी प्रस्ताव का ईरान ने लिखित जवाब नहीं दिया, बल्कि लगातार हमले करके जमीनी स्तर पर जवाबी कार्रवाई की. सूत्र ने आगे कहा कि कुवैत के बुबियान द्वीप पर अमेरिकी सैन्य डिपो पर हुए हमले के बाद, युद्ध रोकने के लिए वॉशिंगटन के राजनयिक प्रयास तेज हो गए हैं.

4:55 AM (एक महीने पहले)

US Iran War Live: ऐसे नुकसान युद्ध का हिस्सा, ईरान के साथ वार्ता जारी रहेगी- ट्रंप

Posted by :- deepak mishra

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के एयरस्पेस में एक अमेरिकी जेट को मार गिराए जाने की घटना का तेहरान के साथ जारी बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह का नुकसान युद्ध का हिस्सा है और इससे कुछ नहीं बदलता. एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने पायलट के सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए उससे जुड़ी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने इस मामले में मीडिया कवरेज पर भी नाराजगी जताई. जब उनसे पूछा गया कि क्या इन घटनाओं का ईरान के साथ वार्ता पर असर पड़ेगा, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं. यह युद्ध है. हम युद्ध में हैं.'

4:52 AM (एक महीने पहले)

Iran US War News: मिडिल ईस्ट में एक ही दिन में अमेरिका के दो विमान क्रैश

Posted by :- deepak mishra

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को फारस की खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी वायुसेना का दूसरा लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अधिकारियों के मुताबिक, A-10 थंडरबोल्ट II विमान के एकमात्र पायलट को सुरक्षित बचा लिया गया है. यह घटना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास उसी समय घटी जब ईरान के एयरस्पेस में एक F-15E स्ट्राइक ईगल विमान को मार गिराया गया. इस विमान में सवाल दो क्रू मेंबर्स में से एक को अमेरिका ने बचाने का दावा किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है. ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि इन दोनों विमानों को ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया है.