Advertisement

US-Israel-Iran War Live: ईरानी ड्रोन हमलों से दहला कुवैत, पावर और वाटर प्लांट को भारी नुकसान

aajtak.in | नई दिल्ली | 05 अप्रैल 2026, 2:59 PM IST

US Israel Iran War Live Updates: कुवैत के दो बड़े बिजली और पानी के प्लांट्स को ईरानी ड्रोन्स ने निशाना बनाया है. इस आपराधिक हमले में प्लांट के बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है और बिजली पैदा करने वाली दो मुख्य यूनिट्स पूरी तरह ठप हो गई हैं. हालांकि, इस हमले में किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन इससे पहले भी कुवैत के तेल क्षेत्रों और सरकारी दफ्तरों को निशाना बनाया जा चुका है.

कुवैत के पावर प्लांट पर ईरानी ड्रोन का हमला (AP photo/Representative)

मिडिल ईस्ट में तनाव का आज 37वां दिन है. कुवैत के दो पावर और वॉटर डिस्टिलेशन प्लांट्स को ईरानी ड्रोन्स ने निशाना बनाया है. कुवैत के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में प्लांट के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है और बिजली पैदा करने वाली दो मुख्य यूनिट्स पूरी तरह ठप हो गई हैं. मंत्रालय ने इस हमले को आपराधिक करार दिया है.

कुवैत में जरूरी ठिकानों पर हमले का यह सिलसिला थम नहीं रहा है. इससे पहले भी ईरानी ड्रोन्स ने शुवाइख तेल क्षेत्र के एक बड़े कॉम्प्लेक्स में आग लगा दी थी. इसके अलावा एक सरकारी दफ्तर की बिल्डिंग को भी ड्रोन हमले में काफी नुकसान पहुंचा था. लगातार हो रहे इन हमलों ने खाड़ी देशों की सप्लाई चेन और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

राहत की बात यह है कि इस ड्रोन स्ट्राइक में किसी की जान नहीं गई है.फिलहाल पूरे इलाके में हाई अलर्ट है क्योंकि आशंका है कि आने वाले समय में ऐसे और भी हमले देखे जा सकते हैं.
 

2:59 PM (7 घंटे पहले)

Middle East War: लेबनान में हिजबुल्लाह की बड़ी साजिश का खुलासा

Posted by :- Dheeraj

मिडल ईस्ट की जंग के बीच इजरायली सेना ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. IDF के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने जानबूझकर दक्षिणी लेबनान में मौजूद UNIFIL (यूनाइटेड नेशंस अंतरिम फोर्स इन लेबनान) के ठिकानों के अंदर या उनके बिल्कुल पास से करीब 165 रॉकेट दागे हैं. इजरायल का आरोप है कि हिजबुल्लाह अंतरराष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिकों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहा है. 
 

2:40 PM (8 घंटे पहले)

Middle East Crisis: कुवैत एयरवेज आज से भारत के लिए फिर शुरू कर रहा उड़ानें

Posted by :- Dheeraj

मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. कुवैत एयरवेज ने आज यानी 5 अप्रैल से भारत के लिए अपनी फ्लाइट्स दोबारा शुरू करने का फैसला किया है. रॉयटर्स के मुताबिक, ये उड़ानें सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रास्ते संचालित की जाएंगी. जंग के हालातों की वजह से कई रूट प्रभावित हुए थे, लेकिन अब भारत और कुवैत के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
 

1:50 PM (9 घंटे पहले)

Iran war: 'ऐसी 3 और जीत मिली, तो बर्बाद हो जाएगा US'- ईरानी स्पीकर का तंज

Posted by :- Dheeraj

अमेरिकी पायलट के रेस्क्यू मिशन पर ईरानी संसद के स्पीकर ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, 'अगर अमेरिका को ऐसी तीन और जीत मिलीं, तो वह पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा.' उनका इशारा मिशन के दौरान अमेरिका को हुई भारी मशक्कत और नुकसान की ओर है. 
 

12:44 PM (10 घंटे पहले)

Iran war: ईरानी मिसाइल से अबू धाबी में मचाई तबाही

Posted by :- Dheeraj

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी से एक बड़ी खबर आ रही है. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के एक पेट्रोकेमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई है. बताया जा रहा है कि एक ईरानी मिसाइल को हवा में ही मार गिराया गया था, जिसका मलबा सीधे इस प्लांट पर जा गिरा और वहां आग भड़क उठी. अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने एक बयान जारी कर कहा है कि प्लांट में काम को तुरंत रोक दिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. 
 

Advertisement
11:47 AM (11 घंटे पहले)

Iran war: अमेरिकी रेस्क्यू मिशन के दौरान कई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स किए ढेर

Posted by :- Dheeraj

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने एक बड़ा दावा किया है. तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जब अमेरिका अपने पायलट को बचाने के लिए रेस्क्यू मिशन चला रहा था, उस दौरान ईरानी सेना ने कई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को तबाह कर दिया. 
 

11:42 AM (11 घंटे पहले)

Iran war: ऐसे हुआ अमेरिकी अफसर का रेस्क्यू

Posted by :- Dheeraj

ईरान में फंसे अमेरिकी वेपन्स सिस्टम ऑफिसर को बचाने के लिए पर्दे के पीछे एक बहुत बड़ा खेल खेला गया था. फॉक्स न्यूज के मुताबिक, इस हैरतअंगेज रेस्क्यू मिशन से पहले CIA ने ईरान को गुमराह करने के लिए एक डिसेप्शन कैंपेन (धोखा देने वाला अभियान) चलाया था. इस ऑपरेशन में सैकड़ों अमेरिकी सैनिक शामिल थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भले ही अमेरिकी और ईरानी सेना के बीच सीधी आमने-सामने की जंग नहीं हुई, लेकिन अमेरिकी सैनिकों ने लगातार फायरिंग जारी रखी ताकि ईरानी सैनिक रेस्क्यू वाली जगह के करीब न फटक सकें.
 

11:12 AM (11 घंटे पहले)

Iran war: इस्फहान में मार गिराया गया अमेरिकी C-130 विमान, ईरान का दावा

Posted by :- Dheeraj

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ईरानी पुलिस कमांड ने दावा किया है कि इस्फहान में जिस अमेरिकी विमान को मार गिराया गया है, वह C-130 था. ईरान की सरकारी  इस विमान का इस्तेमाल हमलावरों के लड़ाकू विमानों में हवा में ही ईंधन भरने के लिए किया जा रहा था. ईरान ने इस कार्रवाई को अपनी संप्रभुता की रक्षा बताया है. 
 

10:35 AM (12 घंटे पहले)

Iran war: अमेरिकी अधिकारी ने रेस्क्यू ऑपरेशन को बताया ऐतिहासिक

Posted by :- Dheeraj

ईरान में फंसे पायलट को बचाने के मिशन पर एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने बड़ा खुलासा किया है. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशंस के इतिहास में सबसे जटिल और कठिन मिशनों में से एक बताया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी वायुसेना ने ईरानी काफिलों पर हवाई हमले किए ताकि वे पायलट तक न पहुंच सकें. इस पूरे मिशन के दौरान पायलट ने रेस्क्यू टीम के साथ तालमेल बिठाने के लिए बीकन और सिक्योर कम्युनिकेशन का इस्तेमाल किया, जिससे उसकी लोकेशन का सटीक पता चल सका.
 

9:56 AM (12 घंटे पहले)

Middle East War: पायलटों की सुरक्षित वापसी पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

Posted by :- Dheeraj

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एलान किया है कि ईरान के ऊंचे पहाड़ों में फंसे अमेरिकी कर्नल को सुरक्षित निकाल लिया गया है. ट्रंप के मुताबिक, भारी गोलीबारी और दर्जनों लड़ाकू विमानों की मदद से इस सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. कल एक और पायलट को बचाया गया था, जिसकी जानकारी गोपनीयता बनाए रखने के लिए छिपाई गई थी. ट्रंप ने इसे अमेरिकी वायु सेना की बड़ी जीत बताया है.

Advertisement
9:33 AM (13 घंटे पहले)

Middle East War: बहरीन में ईरानी हमले के बाद लगी आग पर पाया गया काबू

Posted by :- Dheeraj

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ईरानी हमले के बाद एक फैसिलिटी में लगी आग को बुझा दिया गया है. सिविल डिफेंस की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. मंत्रालय के मुताबिक, यह आग ईरानी हमले की वजह से लगी थी, जिससे इलाके में काफी तनाव फैल गया था. 
 

9:18 AM (13 घंटे पहले)

Iran war: भारी गोलीबारी के बीच अमेरिकी पायलट का सफल रेस्क्यू

Posted by :- Dheeraj

ईरान में मार गिराए गए अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के दूसरे क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया है. अल-जजीरा ने एक अमेरिकी सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि भारी गोलीबारी के बीच चले एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दूसरे सदस्य को रिकवर किया गया. 
 

8:40 AM (14 घंटे पहले)

Iran war: प्लेनेट लैब्स अब जारी नहीं करेगा ईरान युद्ध की तस्वीरें

Posted by :- Dheeraj

मिडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध के बीच सैटेलाइट इमेजिंग कंपनी प्लेनेट लैब्स ने बड़ा फैसला लिया है. कंपनी अब ईरान और संघर्ष वाले क्षेत्रों की तस्वीरें अनिश्चित काल के लिए जारी नहीं करेगी. प्लेनेट लैब्स ने शनिवार को साफ किया कि अमेरिकी सरकार के अनुरोध के बाद यह कदम उठाया गया है. इस फैसले के बाद अब ईरान में हो रहे युद्ध और नुकसान की सैटेलाइट तस्वीरें मिलना मुश्किल हो जाएगा.
 

8:35 AM (14 घंटे पहले)

Middle East War: बहरीन की फैसिलिटी में ईरानी हमला

Posted by :- Dheeraj

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच बहरीन के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया है. बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने पुष्टि की है कि ईरानी हमले के बाद वहां भीषण आग लग गई है. फिलहाल सिविल डिफेंस की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी हैं. 
 

8:30 AM (14 घंटे पहले)

Middle East War: इजरायल की ओर रात में दागी गईं मिसाइलें

Posted by :- Dheeraj

मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ जारी भीषण युद्ध के बीच रविवार को सुबह इजरायल के आसमान में कई मिसाइलें देखी गईं. इजरायली डिफेंस सिस्टम ने दक्षिणी क्षेत्र में खतरे का अलर्ट जारी करते हुए इन मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया. इमरजेंसी रिस्पांस टीम के मुताबिक, इस ताजा हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.