8 सेकंड में 5 धमाके की आवाज... ट्रंप ने दिखाई ईरान में ताजा तबाही की तस्वीर- VIDEO

अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर बड़े हवाई हमले किए. इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ही सेकंड में कई धमाके होते दिखाई दे रहे हैं. ईरान ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताते हुए करारा जवाब देने की चेतावनी दी है.

Advertisement
ईरान पर हमले का ट्रंप ने वीडियो शेयर किया है. (Photo- Screengrab) ईरान पर हमले का ट्रंप ने वीडियो शेयर किया है. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:02 AM IST

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. कार्रवाई पूरी होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 
ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में करीब 8 सेकंड के भीतर लगातार पांच जोरदार धमाके दिखाई देते हैं. हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि यह वीडियो ईरान का है या नहीं और अगर है तो किस इलाके का है.

Advertisement

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, ताजा हमला होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में किया गया. अमेरिका का दावा है कि ईरान ने इन जहाजों को निशाना बनाया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और युद्धविराम समझौते का उल्लंघन हुआ.

यह भी पढ़ें: डिफेंस सिस्टम, कमांड-कंट्रोल, रडार-मिसाइल साइट्स... US ने ईरान में 80 ठिकानों पर बरसाए बम

CENTCOM ने बताया कि हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार, एंटी-शिप मिसाइल साइट्स और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की 60 से ज्यादा स्पीड बोट्स को निशाना बनाया गया. अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की समुद्री हमले करने की क्षमता को कमजोर करना था.

ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को बताया 'खुला सैन्य आक्रमण'

दूसरी तरफ, ईरान ने अमेरिकी कार्रवाई को "खुला सैन्य आक्रमण" करार दिया है. ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने कहा कि अमेरिका ने पिछले महीने हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है. वहीं ईरान के संयुक्त सैन्य मुख्यालय खातम अल-अनबिया ने चेतावनी दी है कि इस हमले का "करारा जवाब" दिया जाएगा.

Advertisement

ईरान की चेतावनी के बाद कुवैत में ड्रोन-मिसाइल अटैक हुए हैं. कुवैती सेना का दावा है कि इन ड्रोन-मिसाइलों को मार गिराया गया. इनके अलावा बहरीन में भी सायरन बजने की जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां पूरे देश में सायरन बजे हैं. बहरीन के गृह मंत्रालय ने लोगों से शांत रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की. बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय भी स्थित है.

यह भी पढ़ें: खामेनेई के जनाजे के बीच फिर जंग का खतरा! ईरान पर हमलों के बीच US ने जहाजों को किया अलर्ट

सोशल मीडिया पर और भी वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि ईरान के अलग-अलग हिस्से में किस तरह तबाही मची है. कहा जा रह है कि बंदर अब्बास से लेकर जास्क आईलैंड और होर्मुजगान प्रांत तक में बमबारी हुई है.

ईरान में अमेरिका ने कहां-कहां किए हमले?

ईरानी मीडिया के मुताबिक, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और सीरिक इलाके में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं. अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर भी इस ताजा सैन्य कार्रवाई का असर पड़ सकता है. इससे पहले दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की कोशिशें चल रही थीं, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. हालात ये हैं कि होर्मुज स्ट्रेट को फिर से चोक किए जाने का खतरा बढ़ गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »