संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के चार जहाजों पर लगाया प्रतिबंध

चीन कोरियाई देश के केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुआ. उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया के चार जहाजों को अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह तक पहुंचने से रोक दिया. ऐसा संदेह है कि इन जहाजों में ऐसी सामग्री थी जो उत्तर कोरिया के खिलाफ लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की सूची में शामिल हैं.

राजनयिकों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यूआई जी बोंग 6, रंग रा 2, सैम जोंग 2 और रे सोंग गांग 1 जहाजों को अमेरिका के अनुरोध पर रोका गया.

Advertisement

उन्होंने बताया कि चीन कोरियाई देश के केवल चार जहाजों पर प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुआ. उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत ये प्रतिबंध लगाए गए हैं.

एक राजनयिक ने बताया कि केवल चार लगाने को स्वीकार किया गया है. लेकिन भविष्य में अन्य जहाजों पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया खुली हुई है.

उत्तर कोरिया पर तीन चरणों में लगाए गए प्रतिबंध

सुरक्षा परिषद ने वर्ष 2017 में उत्तर कोरिया पर तीन चरणों में प्रतिबंध लगाए. जिसमें लोहा, कोयला, मत्स्य उद्योग, कपड़ा, तेल आपूर्ति और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों पर प्रतिबंध शामिल हैं.

संयुक्त राष्ट्र ने पांच अक्टूबर को भी लेकर जा रहे चार जहाजों की पहचान की थी. उन पर बंदरगाह तक पहुंचने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था जो संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में पहला मामला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »