'हिंदी सुंदर भाषा, मुझे भारत पसंद', PM मोदी के दौरे से पहले बोले यूक्रेनी छात्र

यूक्रेन के इतिहास में यह पहली बार होगा कोई भारतीय प्रधानमंत्री कीव जाएगा. इस यात्रा को लेकर यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं. वहीं यूक्रेन के एक स्कूल में भी पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर उत्साह है.

Advertisement
यूक्रेनी छात्रों से पीएम मोदी के दौरे से पहले आजतक की खास बातचीत यूक्रेनी छात्रों से पीएम मोदी के दौरे से पहले आजतक की खास बातचीत

गौरव सावंत

  • कीव,
  • 22 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 1:31 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव दौरे पर पहुंचेंगे. यूक्रेन के इतिहास में यह पहली बार होगा कोई भारतीय प्रधानमंत्री कीव जाएगा. इस यात्रा को लेकर यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं. वहीं यूक्रेन के एक स्कूल में भी पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर उत्साह है. 

इस स्कूल में यूक्रेनी बच्चे हिंदी सीखते हैं. इससे पता चलता है कि यूक्रेन में भी हिंदी के प्रति कितना प्यार है. इस स्कूल में 6 साल की उम्र के बच्चे भी हिंदी सीख रहे हैं. इन बच्चों के लिए भारतीय छात्रों ने उपहार भी भेजे हैं. ये  सभी बच्चे भी पीएम मोदी की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं.

Advertisement

यहां देखें यूक्रेनी छात्रों से बातचीत का वीडियो-

इस स्कूल में पढ़ने वाले 11 साल के यूक्रेनी बच्चे ने आजतक से बात करते हुए कहा कि मैं पांच साल से हिंदी सीख रहा हूं. वहीं एक छात्रा ने कहा कि हिंदी यह बहुत सुंदर भाषा है और मुझे भारत बहुत पसंद है. एक और छात्रा ने कहा कि मैं हिंदी इसलिए सीख रही हूं क्योंकि मेरे पिताजी भारत से हैं. 

यूक्रेन की प्रतिष्ठित तारा शेवचको यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट और प्रसिद्ध प्रोफेसर ने आजतक से हिंदी में बात करते हुए कहा मैं आपका धन्यवाद करना चाहती हूं कि आप इस मुश्किल समय में यूक्रेन आए. नरेंद्र मोदी के दौरे की बात है तो हमें उम्मीद है कि ये शायद इतिहास बनेगा. क्योंकि ये पहला भारतीय पीएम का दौरा है. मैं भारतीय नीति के बारे में कुछ तो जानती हूं और भारतीय इतिहास को भी जानती हूं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »