Ukraine Crisis: रूस के हमले की आशंका के बीच गोलीबारी में यूक्रेन के नागरिक की मौत

यूक्रेन और रूस के बीच सीमा पर जारी तनातनी के बीच सीमावर्ती इलाके में गोलीबारी के दौरान एक यूक्रेनी नागरिक के मारे जाने की खबर है.

Advertisement
रूस ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात कर दिए हैं सैनिक और टैंक (फाइल फोटोः AP/PTI) रूस ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात कर दिए हैं सैनिक और टैंक (फाइल फोटोः AP/PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:52 PM IST
  • पेंटागन ने जताई यूक्रेन पर आज हमले की आशंका
  • विवाद के कूटनीतिक समाधान के प्रयास जारी- पेंटागन

रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर तनाव है. रूस ने सीमा पर बड़ी तादाद में सैनिकों की तैनाती कर दी है. रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले की आशंका के बीच अब एक यूक्रेनी नागरिक के मारे जाने की खबर है. यूक्रेन के अधिकारियों के मुताबिक इस नागरिक की मौत सीमावर्ती इलाके में गोलीबारी के कारण हुई है.

समाचार एजेंसियों के मुताबिक यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया है कि सीमावर्ती में गोलीबारी के कारण एक आम नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई है. यूक्रेन के अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि सोमवार को सरकार के कब्जे वाले नोवोलुगंस्के (Novoluganske) में हुए हमले में एक आम नागरिक की मौत हो गई.

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक नोवोलुगंस्के, पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के गढ़ डोनेत्स्क (Donetsk) से करीब 35 किलोमीटर उत्तर में है. वहीं, पेंटागन ने दावा किया है कि रूस आज यूक्रेन पर हमला कर सकता है. पेंटागन की ओर से साथ ही ये भी कहा गया है कि कूटनीतिक तरीके से विवाद का समाधान निकालने के लिए अभी भी समय है.

पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा है कि हम काफी समय से कह रहे हैं कि किसी भी समय रूस हमला कर सकता है, आज भी. उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसा नहीं होगा और कहा कि हम सभी संभावित डिप्लोमेटिक चैनलों का उपयोग जारी रखेंगे. गौरतलब है कि रूस की ओर से भी ये दावा किया गया था कि यूक्रेन ने सीमा पर गोलीबारी करके रूसी इलाके में नुकसान पहुंचाया है.

रूसी सेना ने जवाबी कार्रवाई में पांच यूक्रेनियों के मारे जाने का दावा किया था. हालांकि, यूक्रेन ने रूस की ओर से लगाए गए आरोप को खारिज कर दिया था. इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सुरक्षा परिषद के साथ बैठक में ये भी कहा था कि पूर्वी यूक्रेन को मान्यता दिए जाने पर विचार किया जा रहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »