UAE तट पर टैंकर में लगी आग, 2 भारतीय नाविकों की मौत, अन्य लापता

हादसे के बाद फायर फइटर्स कर्मचारियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया. अधिकारियों ने गुरुवार को अपने बयान में कहा कि बचाव एवं आपातकालीन टीम ने फोन पर सूचना मिलने के बाद ही क्रू को राहत पहुंचाई और टैंकर से क्रू को बाहर निकाला.

Advertisement
हादसे के वक्त टैंकर पर 12 क्रू सदस्यों के साथ 55 लोग सवार हादसे के वक्त टैंकर पर 12 क्रू सदस्यों के साथ 55 लोग सवार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

  • UAE के तट पर पनामा झंडे वाले टैंकर में आग लगने से हुआ विस्फोट
  • यूएई के तट से 21 मील की दूरी पर ऑनबोर्ड टैंकर में लगी थी आग

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तट पर पनामा झंडे वाले टैंकर में आग लगने से हुए विस्फोट में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं. घटना की जानकारी सरकार ने दी. खलीज टाइम्स की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, यूएई फेडरल अथॉरिटी फॉर लैंड एंड मैरिटाइम ट्रांसपोर्ट ने कहा कि लापता व्यक्तियों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है. उनकी राष्ट्रीयता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि यूएई के तट से 21 मील की दूरी पर ऑनबोर्ड टैंकर में आग लगने से विस्फोट हुआ, हालांकि फायर फइटर्स कर्मचारियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया. अधिकारियों ने गुरुवार को अपने बयान में कहा, 'बचाव एवं आपातकालीन टीम ने फोन पर सूचना मिलने के बाद ही क्रू को राहत पहुंचाई और टैंकर से क्रू को बाहर निकाला.'

सूत्र के अनुसार, घटना के वक्त टैंकर पर 12 क्रू सदस्यों के साथ 55 लोग सवार थे. आग लगने से हुए विस्फोट में दो भारतीय मारे गए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं सूत्र ने आगे कहा कि 10 अन्य लोग लापता हैं. हालांकि खलीज टाइम्स ने स्वतंत्र रूप से जानकारी का सत्यापन नहीं किया, वहीं आधिकारिक घोषणा किया जाना अभी बाकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement