अबू धाबी में बड़ा Drone अटैक, न्यूक्लियर प्लांट को बनाया निशाना

UAE अधिकारियों के मुताबिक अबू धाबी स्थित बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट के इनर पेरिमीटर के बाहर एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर में ड्रोन हमले के बाद आग लग गई. प्रशासन ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और रेडिएशन सुरक्षा स्तर पर भी कोई असर नहीं पड़ा.

Advertisement
बाराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला किया गया  (REUTERS/File Photo) बाराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन से हमला किया गया (REUTERS/File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबु धाबी में एक बड़ी खबर आई है. वहां बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट  के पास एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे आग लग गई. यह घटना अल-धफरा इलाके में हुई. हालांकि अच्छी बात यह है कि कोई भी घायल नहीं हुआ और न्यूक्लियर रेडिएशन का कोई खतरा नहीं हुआ.

प्रशासन ने कहा कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. हालांकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस तरह की घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है. बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट UAE का एकमात्र न्यूक्लियर प्लांट है और इसे देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.

Advertisement

अबु धाबी की मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि इस घटना में कोई भी इंसान घायल नहीं हुआ. साथ ही रेडिएशन का कोई खतरा नहीं हुआ. रेडिएशन सेफ्टी लेवल्स बिल्कुल नॉर्मल रहे. बस बाहरी जनरेटर में आग लगी जिसे बाद में काबू किया गया.

यह मामला संवेदनशील क्यों है?

न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला दुनिया भर में चिंता का विषय है. अगर ड्रोन प्लांट के अंदर तक पहुंच जाता या रिएक्टर को निशाना बना लेता, तो यह एक बहुत बड़ी तबाही हो सकती थी.

UAE न्यूक्लियर प्लांट के बाहर ड्रोन हमला - IAEA ने जताई गंभीर चिंता

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने बताया है कि UAE के बराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट (NPP) में हालात फिलहाल सामान्य हैं. IAEA ने कहा कि वह UAE अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर मदद देने के लिए तैयार है. IAEA ने इस हमले को लेकर गंभीर चिंता जताई है.

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है. हालांकि UAE प्रशासन की ओर से अभी तक हमले के पीछे किसी देश या संगठन का आधिकारिक नाम नहीं लिया गया है.

पश्चिम एशिया में फिर बढ़ता तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच जो सीजफायर है वो कायम तो है लेकिन बिल्कुल नाजुक स्थिति में है. ऐसे में न्यूक्लियर प्लांट पर हमले से एक बार फिर से इलाके में तनाव को बढ़ा सकता है.

इनपुट: Al Jazeera और AP

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement