2016 अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल पर जांच परेशान करने का अभियान: ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के अमेरिकी चुनाव में रुसी दखल के आरोपों की रॉबर्ट मूलर से जांच को ' परेशान करने वाला दुनिया का सबसे महंगा अभियान ' करार दिया है .

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:54 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूसी दखल के आरोपों की रॉबर्ट मूलर से जांच को 'परेशान करने वाला दुनिया का सबसे महंगा अभियान' करार दिया है. ट्रंप ने कहा कि मूलर को अपनी जांच में रूस के खिलाफ कोई भी सबूत न मिलने के बाद वे दुनिया में आए अन्य कथित सनसनीखेज खुलासों की ओर मुड़ रहे हैं. 

Advertisement

राष्ट्रपति न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी इस खबर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि फारस की खाड़ी के दो देशों सउदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का प्रतिनिधित्व कर रहे जार्ज नादर अगस्त, 2016 में राष्ट्रपति के सबसे बड़े बेटे  जूनियर से मिले थे. 

अखबार के मुताबिक नादर ने ट्रंप जूनियर से कहा था कि  और संयुक्त अरब अमीरात के शहजादे चुनाव में जीत के लिए उनके पिता की मदद के लिए इच्छुक हैं. 

ट्रंप ने ट्वीट किया कि  और मेरे बारे में कुछ नहीं मिलने पर अब जांच शेष दुनिया की ओर मोड़ी जा रही है. बता दें कि रविवार को न्यूयॉर्क टाइम्स में राष्ट्रपति के वकील का एक इंटरव्यू छपा जिसमें उन्होंने यह बताया कि मूलर के कार्यालय ने उन्हें यह जानकारी दी है कि मामले में चल रही जांच 1 सितम्बर तक पूरी होगी.  

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »