ट्रंप ने निक्की हेली को बनाया UN में राजदूत, भारतीयों ने की फैसले की तारीफ

पिछले चार रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भाग लेने की विशिष्टता हासिल करने वाले रिपब्लिकन नेता सम्पत शिवांगी ने कहा कि इससे भारत एवं अमेरिका के संबंध भी और मजबूत होंगे.

Advertisement
निक्की हेली को मिलेगा कैबिनेट रैंक निक्की हेली को मिलेगा कैबिनेट रैंक

BHASHA

  • न्यूयॉर्क,
  • 24 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:58 AM IST

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के दूत के तौर पर नामित किए जाने पर देश की सभी पार्टियों के भारतीय अमेरिकियों ने तारीफ की है. यदि इस बात की पुष्टि हो जाती है तो 44 वर्षीय निक्की किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रशासन में सेवाएं देने वाली कैबिनेट स्तर की पहली भारतीय-अमेरिकी अधिकारी होंगी.

Advertisement

पिछले चार रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भाग लेने की विशिष्टता हासिल करने वाले रिपब्लिकन नेता सम्पत शिवांगी ने कहा कि इससे भारत एवं अमेरिका के संबंध भी और मजबूत होंगे.


शिवांगी ने कहा, यह शानदार कदम है, सर्वोच्च वैश्विक संगठन में अब भारत का एक मित्र है. इससे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अन्य महत्वपूर्ण मामलों में भारत को उचित स्थान हासिल करने में मदद मिल सकती है. हेली के बारे में एक सराहनीय बात यह है कि वह अपनी जड़ें या विरासत भूली नहीं हैं. सिलिकॉन वैली में भारतीय अमेरिकी उद्यमी एम रंगास्वामी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र राजदूत के पद के लिए निक्की बेहतरीन चयन हैं.

उन्होंने कहा, 'उन्हें दक्षिण कैरोलिना में विदेशी कंपनियों एवं सरकारों के साथ पहले भी अनुभव है, निक्की भारत जा चुकी हैं और उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं.'

Advertisement

ट्रंप की पिछले गुरुवार को न्यूयार्क के ट्रंप टावर में हेली से मुलाकात हुई थी. वह ट्रंप प्रशासन में शामिल की जाने वाली पहली महिला और अल्पसंख्यक होंगी, जो संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली राजदूत के रूप में सामंता पावर का स्थान लेंगी.


हालांकि कैबिनेट के पद के लिए सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता होगी. हेली प्राइमरी चुनाव के दौरान ट्रंप को लेकर मुखर थीं और उन्होंने रिपब्लिकन प्राइमरी में सिनेटर मार्को रूबियो का समर्थन किया था. आम चुनावों के पहले उन्होंने अपना रूख बदलते हुए उन्होंने कहा था कि वह ट्रंप को वोट देंगी.

निम्रता 'निक्की' रंधावा, हेली दक्षिण कैरोलिना की पहली अल्पसंख्यक और महिला गवर्नर हैं, रुढ़िवादी माने जाने वाले इस प्रांत में नस्लीय संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »