थेरेसा मे बनीं ब्रिटेन की PM, ओबामा की बेइज्जती करने वाले को विदेश मंत्रालय

बोरिस जॉनसन को विदेश मंत्री बनाया गया है. बोरिस जॉनसन इससे पहले बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ अनाप-शनाप बोलने से चर्चा में आए थे.

Advertisement
ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री थेरेसा मे ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री थेरेसा मे

प्रियंका झा

  • लंदन,
  • 14 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

थेरेसा मे ने ब्रिटेन की दूसरी महिला प्रधानमंत्री के तौर पर पद संभाल लिया है. इसी के साथ उन्होंने अपने कैबिनेट में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए हैं. ये चेहरे कैबिनेट में जरूर नए हैं लेकिन इससे पहले भी कई बार चर्चा में आ चुके हैं. विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन और चीफ ब्रेग्जिट नेगोशिएटर डेविड डेविस इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं.

Advertisement

1. थेरेसा की कैबिनेट में फिलिप हैमंड को वित्त मंत्रालय सौंपा गया है. वे 2014 से विदेश मंत्री थे.

2. बोरिस जॉनसन को विदेश मंत्री बनाया गया है. बोरिस जॉनसन इससे पहले बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ अनाप-शनाप बोलने से चर्चा में आए थे.

3. डेविड डेविस को ब्रेग्जिट को लेकर बनाए गए नए विभाग का प्रभार दिया गया है. वे इससे पहले भी ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से अलग होने के समर्थन में कैंपेनिंग कर चुके हैं.


4. एंबर रड्ड को ब्रिटेन का गृहमंत्री बनाया गया है. वह पहले ऊर्जा मंत्री रह चुकी हैं.

5. लियाम फॉक्स को अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री के रूप में नया पद दिया गया है. का यह मंत्रालय साफ दिखाता है कि ब्रिटेन अब तेजी से गैर ईयू देशों के साथ व्यापार बढ़ाना चाहता है.

Advertisement

6. माइकल फैलन साल 2014 से ही ब्रिटेन के रक्षा मंत्री रहे हैं. उनका मंत्रालय बदला नहीं गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement