थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी, छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 2 की मौत

थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. एक शिक्षक की मौत और चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. 

Advertisement
एक छात्र ने स्कूल परिसर में अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. (Photo: Reuters) एक छात्र ने स्कूल परिसर में अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • ,
  • 07 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. इस घटना में एक शिक्षक की मौत और चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. 

अधिकारियों के अनुसार, एक छात्र ने स्कूल परिसर में अचानक अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली.

Advertisement

रॉयटर्स के मुताबिक, नोंथाबुरी प्रांत के पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने हताहतों की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि संदिग्ध हमलावर ने आत्महत्या कर ली. घायलों में एक शिक्षक और तीन छात्र शामिल हैं.

यह घटना बैंकॉक के उत्तर में नोंथाबुरी प्रांत के बैंग क्रुआई जिले में हुई. पुलिस ने हमलावर की पहचान एक छात्र के तौर पर की है.

18 साल के एक छात्र ने बताया कि उसे शुरू में लगा कि पटाखे फूट रहे हैं या कोई किसी चीज को पटक रहा है. उसने कहा,  'मुझे पहले नहीं लगा कि यह बंदूक है. कई बार गोली चलने की आवाज आई, फिर सन्नाटा छा गया, फिर आवाजें दोबारा शुरू हो गईं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »