पाकिस्तान वायु सेना अड्डे पर आतंकवादी हमला, 33 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पेशावर में वायु सेना (पीएएफ) अड्डे पर तालिबानी आतंकवादियों ने शुक्रवार की सुबह हमला कर दिया, जिसमें सेना के एक अधिकारी सहित 33 लोगों की मौत हो गई. इनमें 13 आतंकवादी भी शामिल हैं.

Advertisement
पाकिस्तान के पेशावर में  आतंकी हमला पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमला

aajtak.in

  • पेशावर,
  • 18 सितंबर 2015,
  • अपडेटेड 6:22 PM IST

पाकिस्तान के पेशावर में वायु सेना (पीएएफ) अड्डे पर तालिबानी आतंकवादियों ने शुक्रवार की सुबह हमला कर दिया, जिसमें सेना के एक अधिकारी सहित 33 लोगों की मौत हो गई. इनमें 13 आतंकवादी भी शामिल हैं.

आतंकवादियों ने किया मस्जिद पर हमला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादी पुलिस की वर्दी में थे. आतंकियों ने विस्फोटक युक्त जैकेट पहन रखा था और हाथों में हथगोले, मोर्टार व एके-47 लिया था. आतंकी पेशावर के बादाबेर इलाके में स्थित वायु सेना अड्डे में दो दिशाओं से घुसे. वे तुरंत दो उपसमूहों में बंट गए और वायु सेना अड्डे के अंदर मस्जिद पर कर दिया.

Advertisement

काले लिबास में थे आतंकवादी
यह कबायली इलाकों से घिरा है. ये इलाके हाल तक आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र रहे हैं. यह हमला क्षेत्र में सेना द्वारा 15 महीनों के आतंकवाद रोधी सफल अभियान के दावे के बाद किया गया है. पीएएफ सूत्रों ने बताया कि अड्डा संचालन में नहीं है, बल्कि यह रिहायशी है. उन्होंने यह भी कहा कि सारे साजो-सामान सुरक्षित हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आतंकवादी काले लिबास में थे और उन्होंने सफेद जूते पहन रखे थे.

मारे गए 13 आतंकवादी
इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर-जनरल असीम बाजवा ने कहा कि इस हमले में 16 लोगों की हो गई, जो वायु सेना अड्डे के भीतर स्थित मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले वायु सेना कर्मी हैं या नहीं. जनरल बाजवा ने ट्वीट कर बताया कि 13 आतंकवादी मारे गए हैं. सेना के जवान भी हताहत हुए हैं. मरने वालों में एक कैप्टन असफंदयार भी शामिल हैं.

Advertisement

जारी है सर्च ऑपरेशन
सेना के कमांडो, पाकिस्तान वायु सेना और क्विक रिस्पॉन्स रिएक्शन फोर्स द्वारा आतंकवादियों के हमले का जवाब देने के दौरान कम से कम 25 लोग घायल हो गए, जिनमें आठ सैनिक व दो सैन्य अधिकारी शामिल हैं. वायु सेना अड्डे पर बचे आतंकवादियों के सफाए के लिए अभियान जारी है. घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद आतंकवादियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.

तहरीक-ए-तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी
तहरीक-ए-तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासानी ने पत्रकारों को भेजे गए ईमेल में इस हमले की जिम्मेदारी ली है. कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हिदायतुर रहमान ने अड्डे की हेलीकॉप्टर से हवाई निगरानी की. तलाशी अभियान के दौरान लगभग 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हमले के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ पेशावर पहुंच गए.

प्रधानमंत्री शरीफ ने की हमले की निंदा
नवाज शरीफ ने हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद को खत्म करने के लिए अभियानों को जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों को देश का पूरा सहयोग है और जल्द ही पाकिस्तान से आतंकवादियों के नेवटर्को को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी में एक सैन्य स्कूल पर हुए हमले के एक साल से भी कम समय में इस बर्बर हमले को अंजाम दिया गया है. उस हमले में 150 से अधिक लोगों की हत्या कर दी गई थी.

Advertisement

इनपुट- IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »