मुल्ला मंसूर की मौत के बाद हैबतुल्ला अखुंदजादा बना अफगान तालिबान का चीफ

अफगान तालिबान ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि उसका नया नेता मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा है और वह मंसूर के दो सहायकों में से एक है.

Advertisement

रोहित गुप्ता

  • काबुल ,
  • 25 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST

अफगान तालिबान ने बुधवार को पुष्टि कर दी कि उसका चीफ मुल्ला अख्तर मंसूर पिछले सप्ताह एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया. इसके साथ ही तालिबान ने अपने नए चीफ की नियुक्ति भी कर ली.

इस आतंकवादी संगठन ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि उसका नया नेता मुल्ला हैबतुल्ला अखुंदजादा है और वह मंसूर के दो सहायकों में से एक है.तालिबान ने कहा कि अखुंदजादा को नेताओं की एक बैठक में गुट का प्रमुख चुना गया. माना जा रहा है कि यह बैठक पाकिस्तान में हुई.

Advertisement

शनिवार को उस समय पाकिस्तान में मारा गया था जब एक अमेरिकी ड्रोन ने उसकी गाड़ी को निशाना बनाया था. ऐसा माना जा रहा है कि पहली बार कोई तालिबानी नेता पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में इस तरह से मारा गया है.

यह माना जाता है कि पाकिस्तानी अधिकारी अफगान सीमावर्ती शहरों में तालिबान के नेताओं को समर्थन देते हैं. ये आतंकवादी 2001 से अफगानिस्तान सरकार को सत्ता से बाहर करने की कोशिश में जुटे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement