जापान में 6.9 तीव्रता के भूकंप के बाद सूनामी, फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट से टकराईं लहरें

भूकंप के झटके टोक्‍यो में भी महसूस किए गए, जहां कई इमारतें हिल गईं. शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.3 आंकी गई, लेकिन बाद में इसे 6.9 किया गया.

Advertisement
भूकंप भूकंप

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 22 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST

जापान के पूर्वोत्तर इलाके में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया है. भूकंप के बाद मंगलवार को फुफुशिमा परमाणु संयंत्र के पास के तट पर सुनामी की एक मीटर उंची लहर उठी. तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर के ऑपरेटर ने यह जानकारी दी.

सुनामी से कोई नुकसान नहीं
इलाके में 6.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद टेलीविजन पर प्रसारित एक संवाददाता सम्मेलन में टीईपीसीओ के एक अधिकारी ने कहा कि सुनामी (स्थानीय समयानुसार) सुबह छह बजकर 38 मिनट पर आई. टीईपीसीओ के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि इस लहर के कारण किसी प्रकार की समस्या पैदा होने की कोई सूचना नहीं मिली है.

Advertisement

भूकंप के झटके फुकुशिमा प्रांत में लगे हैं. भूकंप के टोक्‍यो में भी महसूस किए गए, जहां कई इमारतें हिल गईं. शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.3 आंकी गई, लेकिन बाद में इसे 6.9 किया गया. फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कुलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है. हालांकि प्‍लांट को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. मार्च 2011 के भूकंप और सुनामी में फुकुशिमा स्थित तेपको दाइचि न्यूक्लियर प्लांट तबाह हो गया था.

भूकंप स्थानीय समय अनुसार मंगलवार सुबह 6 बजे आया. 2011 को आया था. भूकंप के बाद आई सुनामी लहरों के कारण फुकुशिमा में परमाणु संयंत्र को भारी नुकसान हुआ था. चेतावनी दी गई है कि सागर में 10 फीट लहरें उठ सकती हैं.

2011 में फुकुशिमा में भूकंप के बाद सुनामी में 18 हजार से ज्यादा लोगों की या तो मौत हो गई थी या फिर वे लापता हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »