दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ने उत्तर कोरिया जाने की इच्छा जताई

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जे इन ने चुनाव में मिली भारी जीत के एक दिन बाद आज शपथ ग्रहण की. शपथ लेने के ठीक बाद उन्होंने परमाणु हथियारों को लेकर चल रही उत्तर कोरिया के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच प्योंगयांग जाने की इच्छा जताई

Advertisement
दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जे इन दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जे इन

केशवानंद धर दुबे / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2017,
  • अपडेटेड 7:09 PM IST

दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति मून जे इन ने चुनाव में मिली भारी जीत के एक दिन बाद आज शपथ ग्रहण की. शपथ लेने के ठीक बाद उन्होंने परमाणु हथियारों को लेकर चल रही उत्तर कोरिया के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच प्योंगयांग जाने की इच्छा जताई.

उदारवादी विचारधारा वाले मून पहले मानवाधिकार क्षेत्र के वकील थे. हाल के हफ्तों में ट्रंप प्रशासन के धमकी भरे रवैये के बावजूद मून अमन की खातिर प्योंगयांग के साथ संबंध रखने के समर्थक हैं.

Advertisement

सिओल के नेशनल असेंबली भवन में शपथ ग्रहण के बाद मून ने सांसदों से कहा,'जरूरत पड़ी तो मैं तत्काल वॉशिंगटन के लिए रवाना हो जाउंगा.मैं बीजिंग और टोक्यो और उचित परिस्थितियों में यहां तक कि प्योंगयांग भी जाउंगा.उत्तर कोरिया से संपर्क साधने का कूटनीतिक रास्ता मून के लिए मुश्किल भरा रहने वाला है. उनके सामने कई घरेलू चुनौतियां भी हैं.

मून ने कहा,मैं सबका राष्ट्रपति बनूंगा. उनकी भी सेवा करूंगा जिन्होंने मेरा समर्थन नहीं किया.


राष्ट्रीय चुनाव में मून को मतदाताओं का समर्थन
राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अनुसार मतदाताओं ने डेमोक्रेटिक पार्टी के मून को 42.2 प्रतिशत मत का समर्थन दिया. जबकि मून के प्रतिद्वंद्वी होंग जून-प्यो को महज 25.2 प्रतिशत मत मिले और आह्न चेओल-सू को 21.5 प्रतिशत मत मिले. होंग ने मून को ‘उत्तर कोरिया समर्थक वामपंथी’ कहा था.  से एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने मून को जीत के लिए मुबारकबाद दी.

Advertisement

उल्लेखनीय है कि मून की जीत से उत्तर कोरिया के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कठोर रूख को जटिलता का सामना करना पड़ सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement