ईरान की संसद पर हमले में 12 की मौत, चारों आतंकी ढेर, खुमैनी स्मारक पर भी फिदायीन हमला

ईरान की संसद पर बड़ा हमला हुआ है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, संसद भवन की चौथी मंजिल पर एक आतंकी ने खुद को बम से उड़ा लिया है और वहां से  लगातार गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि  चार बंदूकधारियों ने अंदर घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया. फायरिंग में कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है.

Advertisement
ईरानी संसद पर हमले के दौरान लोगों को बचाते सुरक्षाकर्मी ईरानी संसद पर हमले के दौरान लोगों को बचाते सुरक्षाकर्मी

राम कृष्ण

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2017,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

ईरानी संसद की इमारत और देश के पूर्व सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्लाह खोमैनी के मकबरे पर बुधवार को हुए हमलों में 12 लोगों की मौत हो गई. संसद सत्र के दौरान सात बंदूकधारी अंदर घुसे और सुरक्षाकर्मियों एवं आगंतुकों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी, जिसमें सात सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. हालांकि अब सभी आतंकियों को ढेर कर दिया गया है.

Advertisement
इसके अलावा तेहरान स्थित खुमैन के मकबरा में  दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया और तीसरे हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया. जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. इमाम का मकबरा में दो हमलावर को गिरफ्तार भी किया गया है.  खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है.

 

 

वहीं, बताया जा रहा है कि ईरानी संसद में हुए हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है, जबकि एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक चार बंदूकधारियों ने संसद के अंदर लोगों को बंधक बनाया. कुछ सांसदों के मुताबिक इस गोलीबारी में घायल एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है.

बंदूकधारियों ने सांसदों को बंधक बना लिया था. हमलावरों के पास AK-47 राइफल और एक हमलावर के पास हैंडगन थे. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति कमेटी के प्रवक्ता हुसैन नघवी हुसैनी ने बताया कि चार में एक हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है. 

Advertisement

 Footage of security forces mobilized to after

संसद की ओर जाने  वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं. वहीं, ईरान के गृहमंत्री अब्दोलरेज रहमानी फाजली ने बताया कि तेहरान प्रोविंस सिक्यूरिटी काउंसिल की आपातकालीन बैठक आयोजित करने जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस बाबत ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement