अमेरिका के एक अखबार के दफ्तर में अंधाधुंध फायरिंग, 5 लोगों की मौत

बता दें कि गुरुवार को एनापोलिस स्थित कैपिटल गैजेट के दफ्तर के बाहर गोलीबारी के इस वारदात को अंजाम दिया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बंदूकधारियों ने अचानक न्यूजरूम पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है.

Advertisement
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

अजीत तिवारी

  • एनापोलिस,
  • 29 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

अमेरिका में मेरीलैंड राज्य के एनापोलिस में स्थित एक न्यूजपेपर के दफ्तर पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है. गुरुवार को हुई इस गोलीबारी में 5 लोगों की मौत की खबर है. वहीं, एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है. हमलावर का नाम जैरोड रामोज बताया जा रहा है.

Advertisement

बता दें कि गुरुवार को एनापोलिस स्थित कैपिटल गैजेट के दफ्तर के बाहर गोलीबारी के इस वारदात को अंजाम दिया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बंदूकधारियों ने अचानक न्यूजरूम के बाहर फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई.

(हमलावर- जैरोड रामोज )

हालांकि, कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले को आतंकी हमला नहीं बल्कि स्थानीय घटना माना जा रहा है. फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है.

केपिटल गैजेट के एक रिपोर्टर फिल डेविस ने बताया कि इस गोलीबारी में कई लोगों को लहूलुहान कर दिया गया. डेविस ने ट्वीट कर बताया कि इससे डरावना और कुछ नहीं हो सकता कि आप अपने दफ्तर में डेस्क पर काम कर रहे हों, बंदूकधारी द्वारा रीलोड करने की आवाजें आने लगे और आपके सामने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो जाए.

Advertisement

बता दें कि घटना एनापोलिस स्थित एक चार मंजिला न्यूजपेपर के इमारत के बाहर घटी. एनापोलिस अमेरिका के राज्य मेरीलैंड की राजधानी है और वाशिंगटन से पश्चिम में बसा है.

वॉइट हाउस ने जानकारी दी है कि पूरे मामले के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड सूचित कर दिया गया है. मौके पर पुलिस समेत अन्य विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »