अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, 3 की मौत, 11 लोग घायल

अमेरिका में फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक गोलीबारी एक वीडियो गेम टूर्नामेंट में हुई, जिसमें एक संदिग्ध समेत 3 लोग मारे गए हैं जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं.

Advertisement
फ्लोरिडा में गोलीबारी फ्लोरिडा में गोलीबारी

अजीत तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 27 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 5:54 AM IST

अमेरिका में फ्लोरिडा के जैक्सनविले में हुई गोलीबारी में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी में एक संदिग्ध भी मारा गया है. बताया जा रहा है कि इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 11 लोग घायल हुए हैं.

जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और बताया कि, 'गोलीबारी में मौके पर कई लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोगों को वहां से ले जाया गया है.' उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोई दूसरा संभावित बंदूकधारी है या नहीं. उन्होंने लोगों को घटना वाले क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी.

Advertisement

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोलीबारी एक वीडियो गेम टूर्नामेंट में हुई और 3 लोग मारे गए हैं जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं. इस गोलीबारी में एक संदिग्ध भी मारा गया है. गोलीबारी की यह घटना अमेरिका के जेक्सन्विल शहर में एक एंटरटेनमेंट कॉम्पलेक्स में हुई.

जानकारी के मुताबिक गोलीबारी एक वीडियो गेम टूर्नामेंट के दौरान हुई. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस घटना के वीडियो में गोली चलने की आवाज आ रही है.

इस घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »