ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन, 100वें साल में ली अंतिम सांस

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. रॉयल फैमली की तरफ से ट्वीट कर ये दुखद खबर की जानकारी दी गई हैं.

Advertisement
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST
  • महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन
  • रॉयल फैमली ने ट्वीट कर दी प्रिंस के निधन की खबर

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II)  के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. रॉयल फैमली की तरफ से ट्वीट कर ये दुखद खबर की जानकारी दी गई है.क्वीन एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप ने इलाज के चार सप्ताह तक अस्पताल में थे उन्हें 16 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिली थी.


 बता दें कि प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (Duke of Edinburgh) का सम्मान हासिल था. विंडसर कैसल में आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. अपनी तबीयत के चलते  प्रिंस फिलिप को सार्वजनिक समारोह में कम ही देखा जाता था. दरअसल, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कासल में महारानी के साथ रह रहे थे. बता दें कि प्रिंस फिलिप से महारानी एलिजाबेथ की शादी वर्ष 1947 में हुई थी. दोनों की शादी को 73 साल का समय हो चुका है.

प्रिंस फिलिप के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा द प्रिंस फिलिप, एडिनबर्ग ड्यूक का सैन्य में विशिष्ट कैरियर था और कम्युनिटी सर्विस पहलों में वे सबसे आगे थे. उनकी आत्मा को शांति मिले.

Advertisement

 

गौरतलब है कि फिलिप का जन्म वर्ष 1921 में कॉर्फू टापू पर हुआ था. उनके पिता एंड्रू डेनमार्क और ग्रीस के प्रिंस थे. वह हेलेनीस के किंग जॉर्ज के छोटे बेटे थे. प्रिंस फिलिप की मां क्वीन विक्टोरिया की परपोती और प्रिंसेज ऐलिस लॉर्ड लूइस माउंटबेटन की बेटी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »