चीन से पहले आज वियतनाम के दौरे पर जाएंगे मोदी, 15 साल बाद किसी भारतीय PM का दौरा

वियतनाम दौरे के जरिए पीएम मोदी चीन को कड़ा संदेश देंगे. क्योंकि दक्षिण चीन सागर पर अधिकार को लेकर वियतनाम और चीन के बीच तनाव की स्थिति है. ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी पीएम नरेंद्र मोदी

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 02 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वियतनाम दौरे पर रवाना होंगे. 15 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री वियतनाम के दौरे पर जा रहा है. इससे पहले साल 2001 में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने वियतनाम की यात्रा की थी. शनिवार को पीएम मोदी वियतनाम के नेताओं से मुलाकात करेंगे.

वियतनाम दौरे के जरिए पीएम मोदी चीन को कड़ा संदेश देंगे. क्योंकि पर अधिकार को लेकर वियतनाम और चीन के बीच तनाव की स्थिति है. ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा अहम माना जा रहा है.

Advertisement

वियतनाम के बाद जाएंगे चीन
वियतनाम के बाद पीएम मोदी चीन के हांग्जो के लिए रवाना होंगे. जहां उन्हें जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेना है. चीन में 4-5 सितंबर को जी20 सम्मेलन होना है. 5 सितंबर को मोदी वापस देश लौटेंगे.

चीन के राष्ट्रपति के सामने उठाएंगे CPEC का मुद्दा
पीएम मोदी जी20 सम्मेलन से इतर के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं. खबरों के मुताबिक इस दौरान मोदी जिनपिंग के सामने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर भारत की चिंताओं के बारे में बात कर सकते हैं. CPEC पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रास्ते बलूचिस्तान के ग्वादर पोर्ट तक बनेगा. हालांकि भारत इसका हमेशा से विरोध करता रहा है क्योंकि यह विवादित क्षेत्र है.

एनएसजी पर भी करेंगे चर्चा
यह भी माना जा रहा है कि जिनपिंग के सामने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में भारत की सदस्यता का मामला भी उठा सकते हैं. इस साल जून में चीन ने भारत की एनएसजी सदस्यता पर रोक लगा दी थी. हालांकि अगस्त में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के भारत दौरे पर इस मुद्दे पर काफी बातचीत की जा चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »