प्रिंस विलियम और केट को लंच करवाएंगे पीएम मोदी

प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की यात्रा की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि शाही दंपति 10 अप्रैल को मुंबई पहुंचेंगे. स्वरूप ने कहा कि ‘हम ड्यूक और डचेज की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत करने को उत्सुक हैं. ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ संबंध भारत-ब्रिटेन संबंधों का महत्वपूर्ण तत्व है. स्वरूप ने कहा प्रधानमंत्री शाही जोड़े के लिए दोपहर में भोज का आयोजन करेंगे.

Advertisement
पीएम 12 अप्रैल को करेंगे भोज का आयोजन पीएम 12 अप्रैल को करेंगे भोज का आयोजन

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:08 AM IST

पीएम मोदी ड्यूक और डचेज और कैंब्रिज यानी प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के लिए लंच का आयोजन करेंगे. यह लंच 12 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है. प्रिंस विलियम और केट रविवार को अपनी पहली भारत यात्रा पर आ रहे हैं.

प्रिंस विलियम और की यात्रा की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि शाही दंपति 10 अप्रैल को मुंबई पहुंचेंगे. स्वरूप ने कहा कि ‘हम ड्यूक और डचेज की पहली भारत यात्रा पर उनका स्वागत करने को उत्सुक हैं. ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ संबंध भारत-ब्रिटेन संबंधों का महत्वपूर्ण तत्व है. स्वरूप ने कहा प्रधानमंत्री शाही जोड़े के लिए दोपहर में भोज का आयोजन करेंगे.

Advertisement

ब्रिटिश उच्चायोग के अनुसार, मुंबई पहुंचने पर ड्यूक और डचेज का भव्य स्वागत होगा, जिसमें शाहरूख खान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय, रिषि कपूर, रितिक रोशन और फराह खान तथा सचिन तेंदुलकर मौजूद होंगे. ब्रिटिश उच्चायोग, ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट और ताज महल होटल साथ मिलकर रविवार 10 अप्रैल को एक परमार्थ कार्यक्रम और रात्रिभोज का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें भारत के 200 से ज्यादा फिल्मी सितारे, खिलाड़ी और उद्योगपति शामिल होंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »