Advertisement

PM Modi in Seychelles Live: सेशेल्स के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान 'गार्डियंस ऑफ द ब्लू होराइजन' से किया सम्मानित

aajtak.in | नई दिल्ली | 28 जून 2026, 2:34 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया पहुंचे हैं. द्वीप राष्ट्र के रणनीतिक महत्व को देखते हुए भारत ने रक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कई उपकरण सौंपे हैं और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर गंभीर चर्चा जारी है.

PM मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान.

PM Modi in Seychelles Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में एक भव्य समारोह में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया. इसके बाद उन्होंने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ प्रदान किया गया. ये सम्मान पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए दिया जाता है.

प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस (गोल्डन जयंती) समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर भारतीय सेना की असम रेजिमेंट की मार्चिंग टुकड़ी, भारतीय नौसेना की टुकड़ी और सैन्य बैंड ने परेड में भाग लिया.

तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी भारतीय समयानुसार दोपहर 3:20 से 3:30 बजे तक वो भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे. दोपहर 3:45 से शाम 4:45 बजे तक वे सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे और रात 10:30 बजे से रोश कैमन में आयोजित राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे. इससे पहले उन्होंने सुबह 11:30 से दोपहर 1:20 बजे तक राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ स्टेट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की.

पीएम की यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहे...

2:27 PM (21 मिनट पहले)

सेशेल्स में UPI लागू करने के लिए MoU साइन

Posted by :- Nitin

पीएम ने बताया कि हमारा विश्वास है कि डिजिटल टेक्नोलोजी दोनों देशों के बीच की दूरी को कम करने का प्रभावी माध्यम है. हम डिजिटल पब्लिक इंफ्रराइट्रक्चर में भारत के सफल अनुभव को सेशेल्स के साथ साझा करेंगे और मुझे प्रसन्नता है कि आज UPI को सेशेल्स में लागू करने के लिए MOU किया जा रहा है.

मैं सेशेल्स की यात्रा ऐसे ऐतिहासिक समय पर कर रहा हूं, जब ये देश अपनी आजादी के 50 साल पूरे कर रहा है और हम भारत तथा सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल का जश्न मना रहे हैं. इन पांच दशकों में, हमने दोस्ती को भरोसे में, भरोसे को सहयोग में और सहयोग को जन-कल्याण में बदला है.

पीएम ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमारी साझेदारी समय की कसौटी पर खरी उतरी है. कोविड के मुश्किल वक्त में वैक्सीन की आपूर्ति से हमने एक मित्र के रूप में अपना दायित्व निभाया. आज जन औषधि पर किए गए MoU से सेशेल्स के लोगों को किफायती दवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी.

2:22 PM (27 मिनट पहले)

हमारा साझा घर है हिंद महासागर: PM मोदी

Posted by :- Nitin

PM मोदी ने भारत-सेशेल्स संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान बोलते हुए कहा, 'हमारे स्नेहपूर्ण स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए मैं राष्ट्रपति हर्मिनी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. इनके द्वारा  "Guardians of the Blue Horizon" से सम्मानित किया जाना... मेरे लिए और 140 करोड़ भारतवासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है. मैं इस सम्मान को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए उन सभी देशों को समर्पित करता हूं जो क्लाइमेंट चेंज की चुनौती से लड़ रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण को भावी पीढ़ियों  के प्रति अपना दायित्व मानते हैं.'

पीएम ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, 'हिन्द महासागर ने सदियों से भारत और सेशेल्स के संबंधों को सींचा है. इसकी लहरों ने हमारे बीच व्यापार, संस्कृति और मानवीय संबंधों को निरंतर पोषित किया है.
हमारा मानना ​​है कि हिंद महासागर हमारा साझा घर है. इसकी सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हमारी साझा ज़िम्मेदारी है. यही भावना हमारे MAHASAGAR विजन का आधार है.'

2:03 PM (46 मिनट पहले)

सेशेल्स में पीएम मोदी को गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन सम्मान

Posted by :- Nitin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स की सर्वोच्च सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ प्रदान किया गया है. ये सम्मान पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में नेतृत्व के लिए दिया जाता है. ये सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के सतत विकास को बढ़ावा देने और उनकी हरित विजन (Green Vision) की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को मान्यता देता है.

1:28 PM (एक घंटा पहले)

PM Modi's Seychelles Visit: PM मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

Posted by :- Nitin

PM Modi's Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वीप देश की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत रविवार को विक्टोरिया में स्टेट हाउस में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.


 

Advertisement
1:26 PM (एक घंटा पहले)

PM Modi's Seychelles Visit: सेशेल्स स्टेट हाउस में PM मोदी को 'गार्ड ऑफ ऑनर'

Posted by :- Nitin

PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान विक्टोरिया में स्टेट हाउस में औपचारिक 'गार्ड ऑफ़ ऑनर' दिया गया. इस समारोह में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी मौजूद थे. ये समारोह इस द्वीपीय देश की मोदी की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत का प्रतीक था.

 

1:23 PM (एक घंटा पहले)

पीएम मोदी के सेशेल्स दौरे पर कांग्रेस का निशान

Posted by :- Nitin

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशेल्स दौरे के दौरान विशाल कछुए को दिए गए सम्मान पर निशाना साधते हुए उन पर 'मास्टरली हाइपोक्रिसी' का आरोप लगाया. 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में एल्डाब्रा जायंट टॉरटॉइज (Aldabra Giant Tortoise) को सम्मान दे रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर उनकी सरकार ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना के जरिए देश में संवेदनशील पारिस्थितिकी को नष्ट करने पर आमादा है.

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि इस परियोजना से लेदरबैक कछुओं (Leatherback Turtles) का प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाएगा, हजारों कोरल कॉलोनियां मिट जाएंगी और द्वीप की अनोखी जैव विविधता को भारी क्षति पहुंचेगी.

उन्होंने कहा, 'मैंने कई बार संबंधित केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन प्रधानमंत्री इस पारिस्थितिक आपदा को अंजाम देने पर अड़े हुए हैं.'

कांग्रेस ने दावा किया है कि पीएम मोदी का सेशेल्स में कछुओं की प्रजाति का सम्मान करना और स्वदेश में पर्यावरण संरक्षण की अनदेखी करना दोहरा मापदंड है. ये विवाद प्रधानमंत्री मोदी की सेशेल्स यात्रा के दौरान सामने आया है, जहां उन्होंने सेशेल्स की जैव विविधता की सराहना की थी.

 

12:48 PM (2 घंटे पहले)

PM Modi's Seychelles Visit: PM मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

Posted by :- Nitin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वीप देश की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत रविवार को विक्टोरिया में स्टेट हाउस में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.