प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे हैं. SCO सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और सीमा पार के खतरों समेत व्यापार, ऊर्जा, परिवहन संपर्क और डिजिटल सहयोग पर चर्चा हो सकती है. पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर भी इस बैठक में चर्चा की उम्मीद है.
शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनरिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन समेत कई प्रभावशाली नेताओं के शामिल होने वाले हैं.
शिखर सम्मेलन से पहले बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की है. दोनों नेताओं की यह बैठक बहुत ही खास है. पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली द्विपक्षीय बैठक है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी खास बातचीत की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक में यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा, 'मानवता की भलाई के लिए हमें अंतहीन युद्ध (Endless War) से युद्ध के अंत (End of War) की ओर बढ़ना होगा.' उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं के समाधान पर भारत के रुख को दोहराया.
बिश्केक में द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ Nomad Games कार्यक्रम के लिए रवाना हुए. दोनों नेताओं का एक ही गाड़ी में कार्यक्रम स्थल तक जाना एक बार फिर उनकी 'कार डिप्लोमेसी' की झलक के तौर पर देखा जा रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से बातचीत के दौरान यूक्रेन मुद्दे पर भारत की स्थिति दोहराई. उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए किए जा रहे सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए. उन्होंने शांति और संवाद पर जोर देते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में यही पूरी मानवता की जरूरत है.
सूत्रों के मुताबिक, मोदी-पुतिन बैठक में वैकल्पिक सप्लाई रूट, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और बहुपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना थी. दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिहाज से इन विषयों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, मोदी-पुतिन की मुलाकात को भारत और रूस के बीच मजबूत साझेदारी के संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है. बैठक से यह संकेत देने की कोशिश हुई कि प्रतिबंध हों या न हों, दोनों देशों के बीच सहयोग और एकजुटता कायम रहेगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बिश्केक में हुई बैठक खत्म हो गई है. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर हुई दोनों नेताओं की यह बातचीत आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली. बैठक में भारत-रूस संबंधों के साथ ही व्यापार, पर्यटन और यूक्रेन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के दौरान भारत-रूस संबंधों की प्रगति की सराहना की. पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत दिलचस्पी और ध्यान की महत्वपूर्ण भूमिका है.
राष्ट्रपति पुतिन ने भारत और रूस के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को लेकर भी सकारात्मक रुख जताया. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग में सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहे हैं. द्विपक्षीय व्यापार के टर्नओवर में 2 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है.
राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के बीच बढ़ते पर्यटन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि साल 2025 में रूस और भारत के बीच पर्यटकों की आवाजाही में 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. यह दोनों देशों के बीच बढ़ते लोगों से लोगों के संपर्क को दिखाता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ बैठक में यूक्रेन मुद्दे पर भारत का रुख दोहराया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत यूक्रेन संकट के समाधान के लिए किए जा रहे सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा.
पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान शांति और संवाद पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पूरी मानवता को शांति की जरूरत है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर में नई दिल्ली में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की BRICS समिट के लिए नई दिल्ली की यात्रा से भारत और रूस के बीच संबंधों को और मजबूती मिलेगी.
Input- प्रणय उपाध्याय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-रूस संबंधों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन मुद्दे को लेकर भारत का रुख दोहराया. उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन मुद्दे के समाधान के लिए किए जा रहे सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है और आगे भी करता रहेगा. वहीं राष्ट्रपति पुतिन ने भारत और रूस के बीच मजबूत होते संबंधों का जिक्र किया.
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत दिलचस्पी और ध्यान की महत्वपूर्ण भूमिका है. बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच पर्यटन का भी जिक्र हुआ. बताया गया कि 2025 में रूस और भारत के बीच पर्यटकों की आवाजाही में 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के इतर अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच भारत-अर्मेनिया संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान के साथ उनकी शानदार मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि भारत और अर्मेनिया के बीच रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी (IT), अंतरिक्ष, शिक्षा और फार्मास्यूटिकल्स समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने के लिए तैयार है.
प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत और अर्मेनिया के बीच व्यापार और निवेश संबंधों के और गहरे होने को लेकर दोनों पक्ष आश्वस्त हैं. यह मुलाकात दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी के लिहाज से अहम मानी जा रही है.
बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की है. दोनों नेताओं की यह बैठक बहुत ही खास है. पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली द्विपक्षीय बैठक है.
बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान से मुलाकात की है. बिश्केक में पीएम मोदी ने आर्मेनियाई प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान के साथ द्विपक्षीय बैठक की है.
किर्गिस्तान के रक्षा मंत्रालय के कैप्टन तालाइबेक ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. उन्होंने पीएम से मुलाकात के बाद काफी खुशी जताई. उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात को अपने जीवन के खास मौकों में से एक बताया है.
किर्गिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान किर्गिस्तान योग फ़ेडरेशन के प्रेसिडेंट डैनिल रायकोव ने भी पीएम से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि उन्हें PM मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई. उनका कहना है कि वे किर्गिस्तान में योग को लाने के लिए भारत और भारत सरकार का सहयोग चाहते हैं.
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान SCO समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं. बता दें, SCO समिट के इतर ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान और प्रधानमंत्री मोदी की द्विपक्षीय बैठक भी होने वाली है.
SCO समिट दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक को लेकर सस्पेंस बरकरार है. सूत्रों की मानें तो बिश्केक में आज प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच कोई औपचारिक द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना नहीं है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में विभिन्न समुदायों से मुलाकात करने के बाद महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही, प्रधानमंत्री में बिश्केक में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की.