Advertisement

PM Modi Israel visit Live: 'जल्द फ्री ट्रेड डील को अंतिम रूप देंगे', इजरायल में बोले PM मोदी

aajtak.in | नई दिल्ली | 26 फरवरी 2026, 4:47 PM IST

PM Modi in Israel Live Updates: पीएम मोदी गुरुवार को यरुशलम पहुंचे. यहां वह यहूदी नरसंहार के म्यूजियम याद वाशेम पहुंचे और होलोकॉस्ट में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि दी. याद वाशेम वह जगह है जो होलोकॉस्ट की दर्दभरी याद के तौर पर जाना जाता है.

पीएम मोदी इजरायल दौरे पर हैं. (Photo: ITG)

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं. गुरुवार को वह यरुशलम पहुंचे. यहां वह इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ याद वाशेम गए. याद वाशेम वह जगह है जो होलोकॉस्ट की दर्दभरी याद के तौर पर जाना जाता है. इससे पहले बुधवार को तेल अवीव में पीएम मोदी का प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने एयरपोर्ट पर ग्रैंड वेलकम किया था. पीएम मोदी ने नेतन्याहू को गले लगा लिया और गर्मजोशी से उनका आभार जताया था.

पीएम मोदी ने इजरायल की संसद को भी संबोधित किया. इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी इससे पहले 2017 में भी इजरायल गए थे. इस तरह उनका इजरायल का यह दूसरा दौरा है. पीएम मोदी के इस दौरे की पल-पल की अपडेट जानने के लिए इस पेज से जुड़े रहें:-

4:44 PM (5 मिनट पहले)

'जल्द फ्री ट्रेड समझौते को अंतिम रूप देंगे', इजरायल में बोले PM मोदी

Posted by :- Yogesh

पीएम मोदी ने यरुशलम में कहा, 'भारत और इजरायल का अब विशेष रणनीतिक रिश्ता है. हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया है. यह एक ऐतिहासिक निर्णय है.' पीएम मोदी ने कहा कि हम जल्द ही फ्री ट्रेड समझौते को अंतिम रूप देंगे. हमने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों की स्थापना करने का निर्णय लिया है. इजरायल में यूपीआई इस्तेमाल को लेकर भी समझौता हुआ है.

4:30 PM (19 मिनट पहले)

PM Modi Israel visit: भारत-इजरायल के बीच कई समझौते 

Posted by :- Rahul Chauhan

पीएम मोदी और नेतन्याहू ने अहम मीटिंग की. इस दौरान भारत-इजरायल के बीच कई समझौते हुए, जिनमें शिक्षा, एआई और साइबर सिक्योरिटी जैसे अहम विषय शामिल हैं.

2:41 PM (2 घंटे पहले)

पीएम मोदी ने Knesset में दिया ऐतिहासिक संबोधन

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

इस दौरे की सबसे खास बात रही कि पीएम मोदी ने इज़राइल की संसद Knesset को संबोधित किया और पीएम नेतन्याहू के साथ एक खास इनोवेशन प्रदर्शनी भी देखी. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, क्वांटम टेक्नोलॉजी, हेल्थ-टेक, कृषि, पानी और जलवायु से जुड़ी नई तकनीकों को दिखाया गया. पीएम मोदी ने कहा कि इन तकनीकों का इस्तेमाल भारत में बड़े स्तर पर किया जा सकता है.

2:39 PM (2 घंटे पहले)

इजरायल दौरे पर कई अहम समझौतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

यह पीएम मोदी की इज़राइल की दूसरी यात्रा है. इससे पहले 2017 में उनकी ऐतिहासिक यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिलाया था. तब से दोनों नेताओं के बीच अच्छा तालमेल बना हुआ है. आज की बैठक में कई अहम समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, जिससे रक्षा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ठोस नतीजे देखने को मिलेंगे.

Advertisement
2:38 PM (2 घंटे पहले)

पीएम मोदी के दौरे से दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज यरुशलम में अहम बैठक करने वाले हैं. माना जा रहा है कि इस बातचीत से दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती मिलेगी. खास तौर पर रक्षा, सुरक्षा, एंटी-ड्रोन सिस्टम, नई टेक्नोलॉजी, रिसर्च और मिलकर प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर रहेगा.

2:35 PM (2 घंटे पहले)

पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति हर्जोग को दिया भारत आने का न्योता

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

पीएम मोदी इजरायल के दौरे पर हैं. गुरुवार को इस दौरे के दूसरे दिन उन्होंने इजरायल के राष्ट्रपति हर्जोग से खास बातचीत की. इजरायली राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की इस यात्रा को ऐतिहासिक बताया है. वहीं पीएम मोदी ने इजरायली राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि कृषि-पानी के क्षेत्र में इजरायल को महारत हासिल है और इजरायल ने हमेशा भारत के प्रति मान-सम्मान का भाव रखा है.,

2:28 PM (2 घंटे पहले)

यरुशलम के याद वाशेम पहुंचे पीएम मोदी

Posted by :- Vikas Kumar Porwal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल में 'याद वाशेम' पहुंचे हुए हैं. उनके साथ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामीन नेतन्याहू भी मौजूद थे. पीएम मोदी होलोकास्ट पीड़ितों की निशानियों से रूबरू हुए और उन्हें नमन किया. ये जगह होलोकास्ट की याद दिलाती है. यहां होलोकास्ट के दौरान जान गंवाने वाले लाखों लोगों की व्यक्तिगत चीजें उनकी याद की तौर पर संग्रहित हैं.