पाकिस्तान में ईद पर बाइक स्टंट दिखा रहे 10 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई गई है. पुलिस ने लाहौर और फैसलाबाद से 50 से ज्यादा युवाओं को गिरफ्तार किया और 1,000 से ज्यादा बाइकों को जब्त किया.

Advertisement
घायलों को विभि‍न्न अस्पतालों में भर्ती किया गया घायलों को विभि‍न्न अस्पतालों में भर्ती किया गया

स्‍वपनल सोनल / BHASHA

  • लाहौर,
  • 07 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

ईद के मौके पर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा जख्मी हो गए. पंजाब आपात सेवा के मुताबिक गुरुवार और बुधवार को पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में बाइक पर स्टंट दिखाने के दौरान सात लोगों, बहावलपुर में दो और लाहौर में एक की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

Advertisement

घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई गई है. ने लाहौर और फैसलाबाद से 50 से ज्यादा युवाओं को गिरफ्तार किया और 1,000 से ज्यादा बाइकों को जब्त किया.

लाहौर के पुलिस प्रमुख अमीन वेइंस ने लोगों से की कि अभिभावकों को अपने बच्चों को जान पर खेलने देने से रोकना चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस और यातायात कर्मियों को लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले युवाओं को गिरफ्तार करने और उनकी गाड़ियों को जब्त करने का निर्देश दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »