UN में भारत की चेतावनी- आतंकवाद को पनाह दे रहा है पाकिस्तान, सुधर जाए

ब्लूचिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मानवाधिकारों के हनन की जानकारी देते हुए भारत की ओर से कहा गया कि जिन आतंकियों को संयुक्त राष्ट्र ने नामित किया है, पाकिस्तान ऐसे आतंकियों को पनाह दे रहा है.

Advertisement
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के प्रथम सचिव सुमित सेठ संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के प्रथम सचिव सुमित सेठ

सुरभि गुप्ता

  • जेनेवा,
  • 12 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, ये बात भारत ने एक बार फिर स्पष्ट की है. मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन के प्रथम सचिव सुमित सेठ ने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा, इसे अलग नहीं किया जा सकता है.

ब्लूचिस्तान और में मानवाधिकारों के हनन की जानकारी देते हुए भारत की ओर से कहा गया कि जिन आतंकियों को संयुक्त राष्ट्र ने नामित किया है, पाकिस्तान ऐसे आतंकियों को पनाह दे रहा है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है.

Advertisement

सुमित सेठ ने कहा कि पाकिस्तान की गतिविधियों का नतीजा सिर्फ उसके पड़ोसियों पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. के मौजूदा हालात सीमा पार से आतंकवाद का नतीजा हैं. भारत की ओर से साफ किया गया कि आतंकवाद को शरण देने वाला पाकिस्तान, जो खुद इससे पीड़ित हो रहा है, अगर सुधर जाए, तो उसकी मदद के लिए कदम उठाए जा सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »