पाकिस्तान: चमन में जोरदार बम धमाका, 5 लोगों की मौत, 10 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमलों में वृद्धि देखी गई है. 21 जुलाई को तुर्बत बाजार में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक लोगों की मौत और छह लोग घायल हो गए थे.

Advertisement
पाकिस्तान के सुरक्षा बल (पीटीआई) पाकिस्तान के सुरक्षा बल (पीटीआई)

aajtak.in

  • इस्लामाबाद ,
  • 10 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 3:24 PM IST
  • धमाके में हुआ IED का इस्तेमाल
  • किसी ने नहीं ली है हमले की जिम्मेदारी
  • धमाके में कई दुकानें जलकर खाक

पाकिस्तान के चमन शहर में सोमवार को एक निमार्णाधीन इमारत के पास एक जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और 10 अन्य घायल हो गए हैं. चुमन पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. 

ब्लास्ट के लिए IED का इस्तेमाल 
 
पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार द डॉन अपनी रिपोर्ट में सुरक्षा एजेंसियों के हवाले से कहा है कि विस्फोट के लिए इंप्रूवाइज्ड इक्सप्लोजिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किया गया था और इसे शहर के मॉल रोड इलाके में एक मोटरसाइकिल पर लगाया गया था. विस्फोट इतना तेज था कि पास के एक मैकेनिक की दुकान में आग लगने से दुकान पूरी तरह से नष्ट हो गई.

Advertisement

सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. इस विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने नहीं ली है. 

इमरान खान ने घटना की निंदा की

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चमन विस्फोट की कड़ी निंदा की और इस हादसे में घायल हुए लोगों की शीघ्र ठीक होने की कामना की है. 

 

बलूचिस्तान में आतंकी हमलों में इजाफा

बता दें कि हाल के महीनों में, बलूचिस्तान में आतंकी हमलों में वृद्धि देखी गई है. 21 जुलाई को तुर्बत बाजार में विस्फोट हुआ था, जिसमें एक लोगों की मौत और छह लोग घायल हो गए थे. 

मई में बलूचिस्तान में  बलोच चरमपंथियों के साथ गोलीबारी में एक जेसीओ समेत सेना के 7 जवान मारे गए थे. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »