उत्तर कोरिया ने दी चेतावनी, नहीं रुका अमेरिका तो देंगे माकूल जवाब

उत्तर कोरिया ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी. उत्तर कोरिया ने कहा कि अगर अमेरिका ने मौजूदा सैन्य नीति जारी रखी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ये भी कहा कि प्योंगयांग के दूसरे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लांच के प्रतिक्रियास्वरूप कड़े प्रतिबंध लगाए तो इसका भी माकुल जवाब देंगे. 

Advertisement
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग-उन

केशवानंद धर दुबे / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

उत्तर कोरिया ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी. उत्तर कोरिया ने कहा कि अगर अमेरिका ने मौजूदा सैन्य नीति जारी रखी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ये भी कहा कि प्योंगयांग के दूसरे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल लांच के प्रतिक्रियास्वरूप कड़े प्रतिबंध लगाए तो इसका भी माकुल जवाब देंगे. 

उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के जरिए जारी एक बयान में शुक्रवार के बैलिस्टिक मिसाइल लांच को देश की सैन्य क्षमताओं का एक प्रदर्शन बताया है.

Advertisement

अमेरिका ना करे मुर्खतापूर्ण टिप्पणी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह परीक्षण अमेरिका के लिए एक सख्त चेतावनी थी कि वह मूर्खतापूर्ण टिप्पणियां न करे. प्रतिबंध न लगाए और डीपीआरके (डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया) के खिलाफ दबाव का अभियान न चलाए.

अमेरिका के कारण मजबूत हुआ उत्तर कोरिया

बयान में कहा गया है, "अमेरिका द्वारा युद्ध का ढिंढोरा पीटने और डीपीआरके पर कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकी देने से उत्तर कोरिया मजबूत ही हुआ है. परमाणु बम हासिल करने का इसका कदम और न्यायोचित साबित हुआ है."

बता दें कि बअमेरिका ने रविवार को इसके पहले उत्तर कोरिया के शुक्रवार के आईसीबीएम लांच के जवाब में कोरियाई प्रायद्वीप के पास बी-1बी बमवर्षक तैनात कर दिए थे.

अमेरिका ने कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहेगा कि वह उत्तर कोरिया के खिलाफ कठोर प्रतिबंध लगाए और इसके साथ ही वह मिसाइल परीक्षण के जवाब में एकतरफा प्रतिबंध लगाने पर काम करेगा.

Advertisement

उल्लेखनीय है कि प्योंगयांग ने शुक्रवार को ह्वासोंग-14 मिसाइल दागा था, की दूरी तय की थी और जापान सागर में गिरने से पहले 3,724.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचा था. उत्तर कोरिया ने इस लांच को सफल बताया था. साथ ही कहा था कि के किसी भी हिस्से को मिसाइल से निशाना बना सकता है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement