किम जोंग उन ने अमेरिका को बताया 'आतंकवादी' देश, परमाणु परीक्षण पर दिखाए ट्रंप को तेवर

नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका को आतंकवादी देश करार देते हुए कहा कि देश अपने परमाणु हथियार कभी नहीं छोड़ेगा. उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा.

Advertisement
किम जोंग उन ने अमेरिका को चेताया है. (Photo: ITG) किम जोंग उन ने अमेरिका को चेताया है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

नॉर्थ कोरिया ने एक बार फिर अमेरिका के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. सोमवार को देश की संसद में दिए गए एक भाषण के दौरान, किम जोंग उन ने अमेरिका को 'आतंकवादी' देश करार दिया. किम जोंग उन ने ये भी साफ कर दिया कि नॉर्थ कोरिया अपने परमाणु हथियारों को कभी नहीं छोड़ेगा.

किम जोंग उन का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है जब अमेरिका पहले ही ईरान तो परमाणु हथियार न रखने देने की कोशिशों में लगा है. भले ही किम जोंग उन ने अपने भाषण के दौरान ईरान का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा ईरान पर हुए अमेरिकी और इजरायली हमलों की तरफ ही था.

Advertisement

किम जोंग उन के मुताबिक, देश की सुरक्षा के लिए परमाणु हथियार जरूरी हैं और किसी भी कीमत पर इनसे समझौता नहीं किया जाएगा.

किम जोंग उन ने अमेरिका की सैन्य नीतियों की आलोचना करते हुए उसे शांति के लिए खतरा बताया. उन्होंने उन दुश्मनों को भी जवाब देने की बात कही जो 'शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व' चुनते हैं.उन्होंने कहा कि नॉर्थ कोरिया ऐसे दुश्मनों को जवाब देने के लिए तैयार है.

बता दें कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन से मिलने की इच्छा जताई थी. लेकिन किम जोंग उन के इस बयान से लगता है कि वो ट्रंप से मिलने में कुछ खास दिलचस्पी नहीं रखते. इसके साथ ही, ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद, ऐसा लगता है कि अब नॉर्थ कोरिया अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप को किम जोंग उन का सीधा चैलेंज! अपने परमाणु हथियारों पर कही बड़ी बात

अपने भाषण के दौरान किम जोंग उन ने साउथ कोरिया को अपना सबसे बड़ा दुश्मन भी करार दिया. उन्होंने सियोल को चेतावनी दी कि अगर नॉर्थ कोरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करने की कोशिश की गई तो वो इसका 'बेरहमी' से जवाब देंगे.

कुछ समय पहले किम जोंग उन ने साउथ कोरिया की तरफ कई मिसाइलें भी दागी थीं. इस दौरान उनके साथ उनकी 13 साल की बेटी भी नजर आई थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement