Advertisement

Bangladesh Live Updates: बांग्लादेश में हिंसा के बीच ढाका में शुरू हुई BMP की रैली, खालिदा जिया के बेटे भी होंगे शामिल

aajtak.in | नई दिल्ली | 07 अगस्त 2024, 2:53 PM IST

Bangladesh Crisis Live Updates: बांग्लादेश में अब अंतिरम सरकार के गठन की तैयारी चल रही है. इस सरकार का नेतृत्व करने के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को चुना गया है. बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में बंगा भवन (राष्ट्रपति भवन) में एक मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया.

बांग्लादेश में इस समय सियासी उठापटक की स्थिति बनी हुई है. (File Photo)

बांग्लादेश में सियासी उठापटक के बाद अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी शुरू हो गई है. नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. देश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन की अध्यक्षता में बंगा भवन (राष्ट्रपति भवन) में एक मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया है.

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. मीटिंग में आरक्षण आंदोलन का नेतृत्व करने वाले छात्र नेताओं के साथ-साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल हुए. बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी हिंडन एयरबेस पर बने सेफ हाउस में ही हैं.

2:53 PM (एक वर्ष पहले)

ढाका में BNP की रैली शुरू, तारिक अनवर भी होंगे शामिल

Posted by :- akshay shrivastava

बांग्लादेश में अशांति के बीच पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की रैली शुरू हो गई है. इस रैली में खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान भी शामिल होने वाले हैं. ढाका में हो रही इस रैली को बीएनपी की सियासी रणनीति के लिए अहम आयोजन के रूप में देखा जा रहा है.

10:41 AM (एक वर्ष पहले)

भारतीय उच्चायोग के 190 कर्मचारी बांग्लादेश से भारत लौटे

Posted by :- Ritu Tomar

हिंसाग्रस्त बांग्लादेश में फंसे भारतीय उच्चायोग के कर्मचारियों को एअर इंडिया के विशेष विमान से भारत लाया गया है. भारतीय उच्चायोग के 190 कर्मचारी बांग्लादेश से भारत लौटे हैं. लगभग 30 कर्मचारी अभी भी ढाका में ही हैं. 

10:01 AM (एक वर्ष पहले)

मोहम्मद यूनुस ने तैयार की 10-15 लोगों की लिस्ट

Posted by :- akshay shrivastava

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार चलाने के लिए मोहम्मद यूनुस ने 10 से 15 लोगों की एक लिस्ट तैयार की है. हालांकि, राजनीतिक दलों के साथ चर्चा के बाद इस लिस्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा. बांग्लादेश के लोकल मीडिया आउटलेट्स को भेजी गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति ने अनुरोध किया है कि मोहम्मद यूनुस की मदद करने वालों में एक स्वतंत्रता सेनानी को भी शामिल किया जाए.

9:53 AM (एक वर्ष पहले)

खालिदा जिया की पहली तस्वीर आई सामने

Posted by :- akshay shrivastava

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) अध्यक्ष और बांग्लादेश की पूर्व पीएम बेगम खालिदा जिया से पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने मुलाकात की. इस बीच बीएनपी महासचिव ने पार्टी के सभी स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से राजधानी के एवरकेयर अस्पताल में इलाज करा रहीं खालिदा जिया को बधाई दी. एक दिन पहले ही 6 अगस्त को एक आदेश के जरिए खालिदा जिया को रिहा किया गया था.

Advertisement
8:37 AM (एक वर्ष पहले)

अवामी लीग के 20 नेताओं के शव मिले

Posted by :- akshay shrivastava

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेताओं पर हमले जारी हैं. पूरे बांग्लादेश से अवामी लीग के 20 नेताओं के शव और बरामद किए गए हैं. अवामी लीग के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की जा रही है.

8:32 AM (एक वर्ष पहले)

जो बांग्लादेश में हो रहा है, वैसा भारत में भी हो सकता है: सलमान खुर्शीद

Posted by :- akshay shrivastava

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है. हालांकि सब कुछ सामान्य लग सकता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद शिक्षाविद मुजीबुर रहमान की किताब 'शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स' की लॉन्चिंग के मौके पर बोल रहे थे. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

8:25 AM (एक वर्ष पहले)

उपद्रवियों ने बांग्लादेशी सिंगर का घर फूंका

Posted by :- akshay shrivastava

बांग्लादेश के फेमस सिंगर राहुल आनंद का ढाका के धानमंडी में 140 साल पुराना घर उपद्रवियों ने फूंक दिया. बता दें कि आनंद का यह घर जीवंत सांस्कृतिक केंद्र हुआ करता था. उपद्रिवयों ने इसे जलाने से पहले घर में लूटपाट भी की.

लोकप्रिय लोक बैंड जूलर गान के सदस्य आनंद अपने परिवार (पत्नी और बेटे) के साथ फरार हैं. उनका घर ढाका में एक सांस्कृतिक केंद्र था, जहां पूरे संगीत जगत के लोग साल भर विभिन्न कार्यक्रमों के लिए आते थे. आनंदो के पास संगीत वाद्ययंत्रों का एक बड़ा संग्रह था, जो राख में बदल गया है.

 

 

7:40 AM (एक वर्ष पहले)

भारत फरार होने की कोशिश कर रहे शेख हसीना के मंत्री डिटेन

Posted by :- akshay shrivastava

बांग्लादेश इस समय बेहिसाब अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है. तख्तापलट और शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भाग खड़े होने के बाद उनकी पूर्व कैबिनेट के मंत्रियों पर एक-एक कर गाज गिरनी शुरू हो गई है. खबर है कि बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद को ढाका एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

7:35 AM (एक वर्ष पहले)

खालिदा जिया के बेटे लौट रहे बांग्लादेश

Posted by :- akshay shrivastava

खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान आज बांग्लादेश लौट रहे हैं. वह शाम के समय ढाका में एक रैली में शामिल होंगे. तारिक सालों से लंदन में रह रहे थे. लेकिन अब शेख हसीना के पलायन के बाद वापस वतन लौट रहे हैं.

(इनपुट: अनुपम मिश्रा)

Advertisement
7:26 AM (एक वर्ष पहले)

ढाका से दिल्ली पहुंचा एअर इंडिया का विमान

Posted by :- akshay shrivastava

ढाका से एअर इंडिया की एक फ्लाइट दिल्ली पहुंची. विमान से उतरे एक यात्री ने कहा,'अब (बांग्लादेश में) स्थिति काफी हद तक नियंत्रित है. कारखाने, कार्यालय, बैंक, कॉलेज और स्कूल कल से चालू हो जाएंगे. मैं यहां अपने परिवार से मिलने आया हूं. अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है वहां सबकुछ ठीक है.' वहीं, एक दूसरे यात्री ने बताया कि वह इलाज कराने भारत आया है.